Indore : बायपास पर गलत पार्किंग करने वालों की खैर नहीं, प्रशासन ने दिया कार्रवाई को अंजाम

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन, परिवहन, पुलिस और खनिज विभाग के अमले ने संयुक्त कार्रवाई कर अनेक वाहन जप्त किए गए है।

indore

इंदौर जिले के बायपास पर अवैध वाहन पार्क करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन, परिवहन, पुलिस और खनिज विभाग के अमले ने संयुक्त कार्रवाई कर अनेक वाहन जप्त किए गए है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कल टीएल बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि बायपास पर अव्यवस्थित रूप से और अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई

एसडीएम ने बताया कि, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश पर राजस्व , परिवहन, पुलिस और खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नेमावर रोड पर हाईवे के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई। जिसमें परिवहन विभाग द्वारा 24 वाहनों को जप्त किया गया। इसी दौरान रेत खनिज का ओवर लोड कर परिवहन कर रहे दो डंपरो को भी जप्त कर परिवहन कार्यालय में रखा गया है। इन वाहनों पर परिवहन और खनिज नियमो के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। बताया गया की, कार्रवाई में कुल 24 ट्रक/डंपर जप्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़े कराये गए। इसमें 20 वाहनों से 76 हजार रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। वहीं गत दिवस जब्त किये गये स्कूली बसों से 52 हजार रूपये शमन शुल्क जमा कराया गया। इस कार्यवाही में एसडीएम, आरटीओ, पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी एवं खनि निरीक्षक व होमगार्ड के जवान सम्मिलित रहे।

अवैध पार्किंग के चलते होते हैं हादसे

बायपास पर ट्रक और डंपर द्वारा अवैध पार्किंग करने से लगातार हादसे सामने आ रहे थे। साथ ही बाईपास पर जाम भी निरंतर लग रहा था। इसी के चलते बायपास पर अवैध तरीके से पार्किंग करने वाले ट्रकों और डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करने की तैयारी की जिसके बाद अब बायपास पर अवैध तरीके से ट्रक और डंपर की पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत इंदौर जिले के बायपास पर अवैध वाहन पार्क करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन, परिवहन, पुलिस और खनिज विभाग के अमले ने संयुक्त कार्रवाई कर अनेक वाहन जप्त किए गए है।

ये भी पढ़े- MP Weather update : सर्द हवाओं ने डाला डेरा, इस दिन से मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+