OMG! बैंक का पंखा ON करते ही गायब हो गए 1 लाख रुपए
इंदौर। इंदौर शहर के कानवन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में उस वक्त हलचल मच गई जब बैंक का पंखा ऑन करते ही काउंटर में खड़े शख्स का एक लाख रुपया गायब हो गया। अचानक काउंटर पर रुपए जमा करने के लिए लाइन में खड़े युवक के एक लाख रुपए अचानक गायब होने से ब्रांच में खलबली मच गई।

युवक ने तत्काल इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी जिसके बाद मैनेजर ने बैंक का मेन गेट बंद करवा दिया। आनन-फानन में इसकी जानकारीपुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस भी घटना के बारे में सुनकर चौंक गई। बैंक के अंदर मौजूद लगभग 100 लोगों की तीन घंटे तक तलाशी ली गई।
लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। जब बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही गई तो पता चला कि सीसीटीवी कैमरे बंद होने की वजह से फुटेज रिकॉर्ड ही नहीं हो पाया।
पीड़ित प्रताप सिंह दोपहर करीब 12.30 बजे 1 लाख 2 हजार 500 रुपए जमा कराने बैंक पहुंचे थे। वो काउंटर पर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उन्हें गर्मी लगने लगी, जैसे ही प्रताप ने पंखा ऑन करने के लिए अपना हाथ उठाया और वापस मुड़कर देखा तो काउंटर पर रखा उनका पैसा गायब हो चुका था। महज 10 सेकंड में काउंटर पर से रुपए गायब हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications