इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए आज से दाखिल होंगे नामांकन, ऐसी है पूरी व्यवस्था!
इंदौर, 11 जून: इंदौर में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए तैयारियों का सिलसिला तेज हो चला है, जहां शनिवार से नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हुआ. 11 जून से 18 जून तक चलने वाले नामांकन दाखिल करने के कार्यक्रम में पार्षद और महापौर पद के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे तक दाखिल हो सकेंगे. इसी के साथ 20 जून को नामांकन फॉर्म की समीक्षा होगी. वहीं 22 जून को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं. इस बार नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके अंतर्गत प्रत्याशी स्वयं भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकते हैं.

कुछ इस तरह रहेगी नामांकन की व्यव्स्था
महापौर पद के लिये कलेक्टर न्यायालयीन कक्ष-101 में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जा सकते है.
नगर निगम के वार्ड क्रमांक-1 से 17 तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी राऊ के जी-7 स्थित न्यायालयीन कक्ष
वार्ड क्रमांक-18 से 36 तक के लिये तहसीलदार कनाड़िया के जी-10 स्थित न्यायालयीन कक्ष
वार्ड क्रमांक-37 से 54 तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी बिचौली हप्सी के जी-3 स्थित न्यायालयीन कक्ष
वार्ड क्रमांक-55 से 64 तक के लिये तहसीलदार बिचौली हप्सी के जी-9 स्थित न्यायालयीन कक्ष
वार्ड क्रमांक-65 से 73 एवं वार्ड क्रमांक 82 से 85 तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी खुड़ेल के जी-7 स्थित न्यायालयीन कक्ष
वार्ड क्रमांक-74 से 81 तक के लिये अपर कलेक्टर के जी-11 स्थित न्यायालयीन कक्ष में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे.












Click it and Unblock the Notifications