देश के सबसे स्वच्छ शहर में चला 'नो थू-थू अभियान', महापौर ने बांटे स्पिट कप
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाएं रखने हेतु अब नो थू-थू अभियान के अंतर्गत स्पिट कप वितरण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया.

Recommended Video

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छता को लेकर लगातार अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इंदौर स्वच्छता का छक्का लगाने के बाद अब स्वच्छता का सातवां आसमान छूने की तैयारी कर रहा है। इसी के अंतर्गत प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाएं रखने हेतु अब नो थू-थू अभियान के अंतर्गत स्पिट कप वितरण एवं जन-जागरूकता अभियान में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सहभागिता कर नागरिकों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने के साथ ही बीड़ी-सिगरेट, पान-मसाला एवं गुटखा-पाऊच न खाने के लिए जागरूक किया। शुभारंभ अवसर पर तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
महापौर ने किया जागरूक
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, हमारे इंदौर को स्वच्छ रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, आप सभी भी इस अभियान से जुड़ें एवं सड़क/फुटपाथ पर थूकने वाले को जागरूक करके इंदौर शहर को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। आप सभी से भी मेरा करबद्ध निवेदन है कि सर्वप्रथम तो आप बीड़ी-सिगरेट, पान-मसाला एवं गुटखा-पाऊच का त्याग करें किन्तु फिर भी यदि आप अपने स्वास्थ्य को दरकिनार कर इनका सेवन करते हैं तो कृपया स्पिट कप का अवश्य उपयोग करें, ताकि हमारा शहर स्वच्छ रहें। इस दौरान अभियान के शुभारंभ अवसर पर एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
सांतवा आसमान छुने की तैयारी
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब सफाई को लेकर लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां स्वच्छता का छक्का लगाने के बाद अब इंदौर स्वच्छता का सांतवा आसमान छुने की तैयारी कर रहा है।वहीं स्वच्छता में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें सफाई को लेकर बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता को लेकर इंदौर शहर लगातार नए आयाम स्थापित कर सके इसके प्रयास इंदौर नगर निगम की ओर से किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP: राम कथा में CM Shivraj ने बताया कैसे आया लाडली बहन योजना बनाने का विचार, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications