MP: राम कथा में CM Shivraj ने बताया कैसे आया लाडली बहन योजना बनाने का विचार, जानिए?
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मेरे मन में लाड़ली लक्ष्मी के बाद लाड़ली बहना योजना बनाने और क्रियान्वित करने का विचार भी ईश्वर की प्रेरणा से आया है।

Recommended Video

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में इन दिनों राम कथा का भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित श्री राम कथा में प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान भी हिस्सा लेने पहुंचे, जहां उन्होंने कथावाचक प्रेम भूषण महाराज का आशीर्वाद लिया, तो वहीं राम कथा श्रवण भी की, इसी के साथ - साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सांवेर वासियों को सुमधुर भजन भी सुनाए। साथ ही उन्होंने कहा कि, मेरे मन में लाड़ली लक्ष्मी के बाद लाड़ली बहना योजना बनाने और क्रियान्वित करने का विचार भी ईश्वर की प्रेरणा से आया है।

सीएम शिवराज ने कही ये बात
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सांवेर पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने श्रीराम कथा को श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने सांवेर की जनता को संबोधित करते हुए कहा की, प्रभु के श्री चरणों में यही प्रार्थना कि मध्यप्रदेश के नागरिकों के जीवन का हर क्षण सुख, शांति और आनंद से समृद्ध रहे; खुशहाली और समृद्धि का वास हो। 'राम भजन सुखदायी, जपो रे मेरे भाई'' भजन, मैंने बचपन से ही अपनी दादी मां से सुना था, जो आज भी मुझे प्रेरणा से भर देता है। रोम रोम में राम हैं, सकल विश्व में वही समाए हुए हैं। हर आत्मा में परमात्मा का अंश है।

ऐसे आया योजना का विचार
इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा कि, हमारा भारत वर्ष विश्व के कल्याण की भावना में चलता है। हम सभी अपने निर्धारित दायित्वों का शुचिता से निर्वहन करें तो यह जगत सुंदर और कल्याण से परिपूर्ण हो जाएगा। अच्छे कर्मों से भी ईश्वर मिलते हैं। मेरे मन में लाड़ली लक्ष्मी के बाद लाड़ली बहना योजना बनाने और क्रियान्वित करने का विचार भी ईश्वर की प्रेरणा से आया है। बहनें कई बार आर्थिक दिक्कत में रहती हैं, उन्हें छोटी-छोटी सी राशि के लिए भी तरसना पड़ता है। राखी में भाई, बहन को उपहार देता है। मेरे मन में भी विचार आया कि मुख्यमंत्री होते हुए मैं भी प्रदेश की बहनों का भाई हूं और लाड़ली बहना योजना के माध्यम से मैं भाई होने का अपना कर्तव्य निभा रहा हूं।

5 मार्च से भरे जाएंगे फार्म
मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने लाडली बहन योजना को लागू किया है, जिसके तहत महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रतिमाह की राशि सहायता स्वरूप प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए 5 मार्च से फार्म भरने शुरू कर दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश में इससे पहले भी महिलाओं और बेटियों के लिए विभिन्न योजनाएं जारी हैं, जिनमें लाडली लक्ष्मी योजना समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। वहीं अब प्रदेश में लाडली बहन योजना को लागू किया गया है।
ये भी पढ़े- Ujjain: महिदपुर में विकास यात्रा का हिस्सा बने CM Shivraj, विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास












Click it and Unblock the Notifications