Indore News: इंदौर में विरोध के चलते निरस्त हुआ गरबा, आयोजक पर लगा लव जिहाद का आरोप
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नवरात्रि महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है, जहां नवरात्रि महोत्सव के साथ-साथ गरबा के आयोजन भी जगह-जगह किए जा रहे हैं। इसी के साथ गरबा के कुछ आयोजनों पर हिंदू संगठन के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है, जिसके बाद गरबा के यह कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।
गरबा के अलग-अलग कार्यक्रम शहर में आयोजित किया जा रहे हैं, जहां उनकी तैयारी भी जारी हैं। इस बीच हिंदू संगठन के लोगों ने भंवरकुआं क्षेत्र में हो रहे गरबा महोत्सव पर आपत्ति कराते हुए इसे लव जिहाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराए जाने की बात पुलिस से कही है। इसके बाद अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गरबा महोत्सव को निरस्त कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हिंदू संगठन के लोगों का आरोप है कि, यह आयोजन अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में लव जिहाद को बढ़ावा दिया जाता है। हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को शिकायत करते हुए इस आयोजन को रद्द करने की मांग की है। वहीं इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयोजन को रद्द करवा दिया, जहां अब आयोजन के लिए लगे पंडाल भी उठा लिए गए हैं। उधर, खजराना क्षेत्र में भी इसी तरह का विवाद सामने आया था, जहां मूर्ति को बुर्के जैसी ड्रेस पहनने का आरोप था।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार गरबे में गैर हिंदुओं के प्रवेश के साथ-साथ अलग-अलग तरह से शुद्धिकरण की बात कही जा रही थी, जिसके बाद अब पुलिस प्रशासन गरबा महोत्सव में अलर्ट नजर आ रहा है, जहां गरबा पंडाल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसी के साथ पुलिस लगातार गरबा पांडाल और गरबा महोत्सव पर अपनी नजर बनाए रखेगी।
ये भी पढ़े- Indore: सफाई के मामले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूयार्क से आगे है इंदौर, कैसे हुए ये चमत्कार, जानिए












Click it and Unblock the Notifications