Indore: सफाई के मामले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूयार्क से आगे है इंदौर, कैसे हुए ये चमत्कार, जानिए

इंदौर में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी द्वारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सफाई मित्रों के साथ ही समस्त जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, दरोगा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, सावित्री ठाकुर ने इंदौर शहर की स्वच्छता और इसे लगातार देशभर में नंबर एक पर बनाए रखने के लिए नागरिकों, सहयोगियों और विशेष रूप से सफाई मित्रों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि, इंदौर की यह उपलब्धि केवल जागरूक नागरिकों और सफाई मित्रों के समर्पित प्रयासों से ही संभव हो पाई है।

Indore

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर में स्वच्छता के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहरवासियों, सफाई मित्रों, और एनजीओ साथियों का अभिनंदन किया। इस विशेष अवसर पर महापौर ने कहा, "हमारे सफाई मित्र साथी और बहनों को मैं प्रणाम करता हूं और उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं। इंदौर शहर ने स्वच्छता के ऐसे मॉडल स्थापित किए हैं जिन्हें अब पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है।"

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, हाल ही में दिल्ली में हुई एक बैठक के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने स्वच्छता पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, "जब यह चर्चा हुई कि किस शहर में कितने दिनों में कचरा उठाया जाता है, तो पता चला कि ऑस्ट्रेलिया के बड़े शहरों में 7 दिन में एक बार, न्यूयॉर्क में 3 दिन में एक बार और लॉस एंजेलिस में भी 3 दिन में एक बार कचरा उठाया जाता है। जबकि इंदौर में हर दिन कचरा उठाया जाता है और उसकी प्रोसेसिंग भी की जाती है। इसके पीछे की ताकत हमारे सफाई मित्र, एनजीओ और समर्पित जनसमूह हैं, जिनके कारण इंदौर का सम्मान आज वैश्विक स्तर पर हो रहा है।"

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी से आह्वान किया कि, इंदौर को लगातार आठवीं बार स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान के प्रति इंदौर के समर्पण को सराहा और कहा, "इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी द्वारा लिए गए संकल्प को सही अर्थों में पूरा किया है।" महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला, जिसमें इंदौर जल्द ही वेस्ट टू एनर्जी प्लांट शुरू करेगा। साथ ही, ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट भी जल्द ही क्रियान्वित होने वाला है।

ये भी पढ़े- Indore Weather: क्या नवरात्रि में बदलेगा इंदौर का मौसम?, बारिश को लेकर बड़ी अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+