Indore ने फिर से बाजी मारी, अब इस केटेगरी में बना नंबर-1
Indore: जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में इंदौर को राष्ट्रीय स्तर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया। पाँचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के वेस्टर्न जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कैटेगरी में इंदौर को प्रथम पुरस्कार दिया गया है।
यह पुरस्कार राष्ट्रपति मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को प्रदान किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन भी मौजूद थे।

इंदौर को मिला ये अवॉर्ड
इंदौर स्वच्छता में तो पूरे देश में अव्वल है ही अब जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में भी अव्वल हो गया है।उल्लेखनीय है कि, जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) ने 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए 09 श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं की घोषणा की गई थी। जिनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल या कॉलेज के अलावा) और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज शामिल हैं। इंदौर को इसमें से बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कैटेगरी का प्रथम पुरस्कार मिला।
इंदौर में हुआ बावड़ी का कायाकल्प
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से कनाडिया स्थित करीब 300 वर्ष प्राचीन अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित बावड़ी जो जर्जर अवस्था में पहुंच गई थी। जीर्णोद्धार एवं उन्नयन कार्य से अब इस बावड़ी को एक नया स्वरूप मिलेगा। उल्लेखनीय है कि, बावड़ी जीर्णोंद्धार, प्रवेश द्वार, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा, मंदिर निर्माण, गार्डन, बाउंड्रीवाल के निर्माण से इस प्राचीन बावड़ी का वैभव बढ़ेगा और इसे एक नया स्वरूप मिलेगा।
ये भी पढ़े- Indore News: कमिश्नर का एक्शन अंदाज, इस सड़क का निरीक्षण कर जाने हाल












Click it and Unblock the Notifications