Indore News: कमिश्नर का एक्शन अंदाज, इस सड़क का निरीक्षण कर जाने हाल
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में संभागायुक्त व इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक सिंह ने शुक्रवार को प्राधिकरण द्वारा टी.पी.एस.-08 योजना के अन्तर्गत बनाये जा रहे MR-12 सड़क मार्ग का निरीक्षण किया।
उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को समयसीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये।

कमिश्नर ने किया निरीक्षण
संभागायुक्त ने योजना के अंतर्गत निर्मित होने वाले आर.ओ.बी. के अलाईनमेन्ट में आवश्यक सुधार एवं कान्ह नदी पर रिवर ब्रिज के कार्य को भी शीघ्र प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे सिंहस्थ 2028 के पूर्व एम.आर.-12 का कार्य पूर्ण हो एवं यातायात सुगम हो सकेगा। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी आर. पी. अहिरवार ने बताया कि, 9.5 किलोमीटर लंबे बनने वाले मार्ग में से 3.5 किलोमीटर लंबाई में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष हिस्से में राजस्व विभाग से सीमांकन, ईंट के भट्टे को हटाने एवं निर्माण कार्य में गति लाने के लिए भू-अर्जन अधिकारी एवं कार्यपालन यंत्री को स्थल पर निर्देश दिये गये।
लगातार दिखा रहे एक्शन अंदाज
उन्होंने बताया कि, यह मार्ग 60 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। इस मार्ग पर रेल ओवर ब्रिज भी प्रस्तावित है जिसकी स्वीकृति की कार्यवाही रेलवे के पास प्रचलन में है। ऐसा पहली बार नहीं है जब कमिश्नर दीपक सिंह का एक्शन अंदाज देखने मिला है, इससे पहले भी लगातार कमिश्नर दीपक सिंह अलग-अलग स्थान पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के हाल जानते नजर आए हैं। वहीं अब एक बार फिर कमिश्नर दीपक सिंह ने एक्शन अंदाज दिखाते हुए सड़क का निरीक्षण किया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में संभागायुक्त व इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक सिंह ने शुक्रवार को प्राधिकरण द्वारा टी.पी.एस.-08 योजना के अन्तर्गत बनाये जा रहे MR-12 सड़क मार्ग का निरीक्षण किया।
ये भी पढ़े- Indore: इंदौर में बदला रेसीडेंसी कोठी का नाम, अब छत्रपति शिवाजी के नाम से मिली पहचान












Click it and Unblock the Notifications