गुजरात में राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन, PM MODI ने जमकर की MP के इस शहर की सराहना

इंदौर, 20 सितंबर : गुजरात की राजधानी गांधी नगर में इन दिनों दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जहां इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटली संबोधित किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की जमकर सराहना करते हुए, स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर का उदाहरण दिया। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता के मामले में नंबर वन है जहां इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पांच बार बाजी मारते हुए नंबर एक का स्थान हासिल किया है।

indore

पीएम मोदी ने की इंदौर की सराहना

गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन में देश भर के भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के 121 महापौर और उप महापौर भाग लें रहे हैं। वहीं इस सम्मेलन में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी हिस्सा लेने गांधीनगर पहुंचे हैं। उधर, सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ शहर इंदौर की जमकर सराहना की है।

कचरे से लगा दिया गैस का प्लांट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, शहरों में जो कूड़े के पहाड़ हैं, उनसे मुक्ति पाने के लिए हमें अपने प्रयास बढ़ाने हैं। सूरत की बात होती है, इंदौर की बात होती है। कैसे हुआ, यही किया गया, अब तो इंदौर में कूड़े कचरे से उन्होंने गैस का प्लांट लगा दिया है। कमाई शुरू कर दी है। यानी एक प्रकार से उसमें से कमाई आना शुरू हो जाती है। सामाजिक संगठन भी इसके साथ जुड़ जाते हैं, और मैं चाहूंगा कि हम इस दिशा में प्रयत्न करें।

स्वच्छता में नंबर वन है इंदौर शहर

इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पांच बार नंबर वन आया है। वहीं अब इंदौर स्वच्छता में छक्का लगाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के कारण इंदौर अन्य शहरों के लिए मॉडल सिटी बन कर उभर रहा है। यही कारण है कि, स्वच्छता का सीक्रेट जानने अलग-अलग देशों और राज्यों से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का दल लगातार इंदौर आता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+