MP: विकास यात्रा से बदल रही महू की तस्वीर, ग्रामीणों के घर तक पहुंचा नर्मदा जल
महू की विधायक और पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने अपनी विधानसभा के महूगांव में विकास यात्रा निकाली। इस दौरान आठ कालोनियों के रहवासियों को घर-घर नर्मदा जल की सौगात भी दी।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी विधानसभाओं में विधायकों व मंत्रियों द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान विकास कार्यों की सौगात भी रहवासियों को दी जा रही है। इसी कड़ी में महू की विधायक और पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने अपनी विधानसभा के महूगांव में विकास यात्रा निकाली। इस दौरान आठ कालोनियों के रहवासियों को घर-घर नर्मदा जल की सौगात भी दी। इस अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली गई। मंत्री उषा ठाकुर ने महूगांव में विकास यात्रा निकाली। इस दौरान रहवासियों की वर्षों पुरानी जल समस्या का समाधान भी किया गया।
नर्मदा के पानी की सौगात दी गई
8 कालोनियों में घर-घर नर्मदा जल पहुंचा तो महूगांव से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यह यात्रा पीसी वैली कालोनी, सुपर सिटी से होती हुई शांति नगर चौराहे पर सम्पन्न हुई। विकास यात्रा के दौरान मंत्री उषा ठाकुर ने हितग्राही सम्मेलन के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी। स्वर्गीय भेरुलाल पाटीदार मंडल महू गांव नगर परिषद में विशाल नर्मदा कलश विकास यात्रा निकली। नगर परिषद की विभिन्न कॉलोनी उत्कर्ष आंगन उत्कर्ष विहार रॉयल टाउन ओम सुपर सिटी मदन विहार विमल विहार पीस वैली और रॉयल स्टेट सभी कालोनियों को नर्मदा के पानी की सौगात दी गई।
आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण
इसी के साथ नगर परिषद की विभिन्न कालोनियों की रोड और आंगनवाड़ी भवन के लोकार्पण भी इस अवसर पर किए गए। हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्र छात्राओं को खेल सामग्री वितरित की गई। यह यात्रा शहर में हर वार्ड की बस्ती-बस्ती तथा जिले के गांव-गांव पहुंच रही है। यह यात्रा 20 दिन तक चलेगी। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के दौरान राज्य शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS टेस्ट मैच का क्रेज, खचाखच भरा रहेगा होलकर स्टेडियम












Click it and Unblock the Notifications