MP News: किसान के खेत से निकला 50 फीट ऊंचा फव्वारा, जिसने देखा वो चौंका
MP के खरगोन में उस वक्त अनोखा नजारा देखने मिला, जब जलूद के पास इंदौर को पानी सप्लाई करने वाली नर्मदा लाइन में फाल्ट हो गया। नर्मदा लाइन में फाल्ट के चलते पानी की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन लीक हो गई, जहां पाइपलाइन लीक होने के चलते लगभग 50 फीट ऊंची पानी की बौछार उठने लगी। पानी की बौछार देखने के लिए दूर-दूर से लोग जलूद पहुंचने लगे। वहीं जिसने भी यह पानी की बौछार देखी, वह इसे देख हैरान रह गया।
यह पूरा वाक्या मंगलवार को घटित हुआ, जहां खरगोन जिले के जलूद में पानी सप्लाई करने वाली राइजिंग लाइन में गिलहरी की वजह से फाल्ट हो गया। गिलहरी की वजह से हुए बिजली की लाइन में फाल्ट के चलते पाइपलाइन लीक हो गई, जहां देखते ही देखते पाइपलाइन से 50 फीट ऊंची पानी की बौछार उठने लगी। पानी की 50 फीट ऊंची बौछार के चलते आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों को परेशानी हो गई।

लगातार बढ़ते पानी के प्रेशर को देख किसान घबरा गए, जहां किसानों ने पूरे घटनाक्रम की सूचना जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कर्मचारियों की मदद से पाइपलाइन को ठीक करने का काम शुरू किया। वहीं पाइपलाइन फूटने के बाद इंदौर के अलग-अलग क्षेत्र में पानी का सप्लाई बंद रहा, जिसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं अब बताया जा रहा है कि, गुरुवार को भी पानी का सप्लाई शहर के अलग-अलग इलाकों में बाधित रहेगा।
अधिकारियों ने बताया कि, मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे के आसपास पाइपलाइन फूटने की सूचना मिली थी, जहां विद्युत लाइन में गिलहरी के चलते फाल्ट हो गया था, जिसकी वजह से सेकंड और थर्ड पंप अचानक बंद हुए, तो वहीं पंप बंद होने का प्रेशर राइजिंग पाइपलाइन पर आ गया, जिसके चलते पाइपलाइन लीकेज हो गई। पाइपलाइन के लीकेज होते ही 50 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठ गया। इधर, मौके पर पहुंचे अधिकारियों को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़े- MP Weather: अभी नहीं टला 'मौसमी खतरा', इन जिलों में फिर बरसेंगे बदरा, ओले गिरेंगे












Click it and Unblock the Notifications