Indore में नारी सम्मान योजना पर Congress का फोकस, घर-घर पहुंचकर कार्यकर्ता भरवा रहे फॉर्म

इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर नारी सम्मान योजना को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है।

indore

Recommended Video

      कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस सरकार, कमलनाथ का बड़ा बयान

      मिशन 2023 के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां सांवेर विधानसभा क्षेत्र से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर नारी सम्मान योजना को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्षद सीमा सोलंकी मालवीय भी जुटी हुई नजर आ रही हैं, वहीं इस अभियान को सफल बनाने के लिए सोलंकी को विधायक जीतू पटवारी और वरिष्ठ नेता राधेश्याम पटेल का साथ भी मिल रहा है। इस योजना में यह प्रावधान किया गया है कि, हर महिला को 1500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही महिलाओं को 500 रूपए कीमत पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

      योजना के फार्म भरवाए गए

      सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनाड़िया में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा घोषित योजना "नारी सम्मान योजना" के बारे में कांग्रेस पार्षद सीमा सोलंकी मालवीय ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुंच कर योजना की जानकारी दी है। सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों के द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं को योजना की जानकारी देने के साथ ही योजना के फार्म भरवाए गए। अभियान को सफल बनाने में सोलंकी को विधायक जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल का साथ भी मिल रहा है। इस मौके पर चेतन चौधरी, रवि सरपंच, यशवंत परमार, धर्मेंद्र चौहान, मुकेश मंडलोई, जितेन्द्र परमार, रवि चौहान और कांग्रेस के साथीगण मौजूद रहे।

      विधानसभा 1 में भरवाए फॉर्म

      मिशन 2023 के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां विधानसभा एक के वार्ड 10 से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर नारी सम्मान योजना को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्षद विनितिका दीपू यादव भी जुटी हुई नजर आ रही हैं। वहीं इस अभियान को सफल बनाने के लिए यादव को विधायक संजय शुक्ला का साथ भी मिल रहा है। विधानसभा एक के वार्ड क्रमांक 10 में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा घोषित योजना "नारी सम्मान योजना" के बारे में कांग्रेस पार्षद विनितिका दीपू यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुंच कर योजना की जानकारी दी है। यादव के नेतृत्व में कांग्रेस जनों के द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं को योजना की जानकारी देने के साथ ही योजना के फार्म भरवाए गए। अभियान को सफल बनाने में यादव को विधायक संजय शुक्ला का साथ भी मिल रहा है।

      ये भी पढ़े- Kamal nath का ऐलान, MP में सरकार बनी तो 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+