Indore news: पति के साथ सो रही महिला को रहस्यमई जीव ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, शहर के चंदन नगर इलाके में रहने वाली एक महिला अपने पति और बच्चे के साथ सोई हुई थी, तभी अचानक महिला उठी और चिल्लाने लगी।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां शहर के चंदन नगर इलाके में रहने वाली एक महिला अपने पति और बच्चे के साथ सोई हुई थी, तभी अचानक महिला उठी और चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुन उसके पति और बच्चे की नींद खुल गई। साथ ही अन्य परिजन भी महिला के पास पहुंचे। इस दौरान महिला ने अपने हाथ की ओर इशारा किया, जहां महिला के हाथ में किसी जीव के काटने के निशान दिखाई दे रहे थे। वहीं महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसे देख महिला का पति उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

दरअसल, पूरा मामला शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक महिला अपने पति और बच्चे के साथ सोई हुई थी, तभी अचानक उसे कुछ काटने का एहसास हुआ, जिसके बाद उसने अपने पति को यह बात बताई। तुरंत पति परिजनों की सहायता से महिला को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। महिला के हाथ पर किस जीव ने काटा है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि आखिर महिला के हाथ पर किस जंतु ने काटा है। फिलहाल, महिला के हाथ पर कुछ दांत के निशान दिखाई दे रहे हैं, लेकिन यह पता नहीं लग पा रहा है कि आखिर यह दांत किस जंतु के हैं। उधर, महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रात में महिला को कुछ काटा

महिला के पति ने बताया कि महिला देर रात जोर से चिल्लाने लगी, उसके बाद महिला की हालत देख कर उसके पति ने अपनी परियों को उठाया, जहां महिला की हालत बिगड़ने पर महिला को पति और परिजन तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पति ने बताया कि, रात में वह अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ कमरे में जमीन पर सोया था। वहीं दूसरे कमरे में पति की मां और दूसरा बच्चा सोया था। इस दौरान अचानक से पत्नी अंधेरे में चीखी। पति डर कर उठे तो पत्नी ने इशारे में बताया कि उसके हाथ में कुछ काटा है। परिवार के लोग महिला को सीधे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े- Indore news: कॉलेज लेट आने पर प्रोफेसर ने लगाई डांट, नाराज स्टूडेंट ने कर दिया जानलेवा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+