Indore news: कॉलेज लेट आने पर प्रोफेसर ने लगाई डांट, नाराज स्टूडेंट ने कर दिया जानलेवा हमला

इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर की एक निजी यूनिवर्सिटी में कॉलेज लेट आने पर महिला लेक्चर ने स्टूडेंट को डांट लगाई।

indore

मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर की एक निजी यूनिवर्सिटी में कॉलेज लेट आने पर महिला लेक्चर ने स्टूडेंट को डांट लगाई। महिला लेक्चरर से मिली डांट से स्टूडेंट इतना नाराज हुआ कि उसने महिला लेक्चर को भद्दी गालियां देते हुए हमला कर दिया, जहां स्टूडेंट ने महिला लेक्चरर के साथ मारपीट करने के साथ ही उसे चोट भी पहुंचाई है। वहीं अब इस घटनाक्रम के बाद महिला लेक्चरर की शिकायत पर पुलिस ने स्टूडेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर, इस घटनाक्रम के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, महिला लेक्चरर की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, यह पूरा मामला उसे वक्त हुआ जब शहर के बायपास रोड स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला छात्र कॉलेज लेट पहुंचा था, जहां महिला लेक्चर ने उसके कॉलेज लेट आने पर डांट लगाई थी। महिला लेक्चरर के द्वारा डांट लगाने पर छात्र इतना गुस्सा हुआ कि, उसने महिला लेक्चरर के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे महिला लेक्चरर को गंभीर चोट भी आई है। वहीं इसके बाद महिला लेक्चरर ने आरोपी छात्र की शिकायत पुलिस को की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

लगातार सामने आ रहे मामले

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार प्रोफेसर और छात्र के बीच विवाद के मामले सामने आ रहे हैं, इससे पहले भी शहर के अलग-अलग यूनिवर्सिटी और स्कूलों से इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। शहर में इससे पहले सामने आए एक मामले में फेल होने के बाद नाराज स्टूडेंट ने महिला प्रोफेसर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी थी, जिससे महिला प्रोफेसर की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद भी शहर में लगातार विरोध-प्रदर्शन हुए थे, तो वहीं एक बार फिर निजी यूनिवर्सिटी में कॉलेज लेट पहुंचने पर महिला लेक्चरर की डांट सुनते ही स्टूडेंट को इतना गुस्सा आ गया कि, उसने महिला लेक्चरर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

ये भी पढ़े- Indore news: शादी के चंद दिनों में ही पति बना हैवान, चाकुओं से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+