MP: सबसे बड़े सरकारी MY अस्पताल में सुरक्षा होगी दुरुस्त, कोलकाता की घटना से सबक

इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह,पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण ने एमवाय अस्पताल का निरीक्षण किया।

उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, एमरजेंसी वार्ड, उपचार कक्ष, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, डॉक्टर्स एवं स्टूडेंट ड्यूटी रूम सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण के पश्चात इंदौर स्थित विभिन्न शासकीय अस्पतालों में सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की समिति की बैठक ली।

Indore

बैठक में संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिये कि एमवाय सहित अन्य अस्पतालों में लगे सीसीटीवी कंट्रोल रूम को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाये जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति की मॉनिटरिंग और बेहतर तरीके से हो सकें तथा आकस्मिक स्थिति होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सकें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का आडिट कराये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में उन्होंने एमवाय, एमटीएच, आई हॉस्पिटल, बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय सहित अन्य शासकीय चिकित्सालयों में सुरक्षा प्रबंधों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने इन अस्पतालों में चिकित्सकों, पेरा मेडिकल स्टॉफ आदि की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिये कि सीसीटीवी सर्विलेंस को सशक्त करते हुए माइक एड्रेस सिस्टम को बेहतर किया जाये। एमवाय, एमटीएच सहित अन्य अस्पताल परिसरों में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं पुराने जर्जर भवनों को हटाने सहित अन्य निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि हॉस्पिटल केम्पस में रोशनी हेतु स्ट्रीट लाइट के बेहतर प्रबंध किये जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि समिति में प्राप्त सुझाव को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। अस्पताल परिसर में तैनात निजी सुरक्षा बलों को शोल्डर कैमरे उपलब्ध कराये जाये। ब्रेथ एनालइजर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

बैठक में पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंधों की मॉकड्रील की जाये। कलेक्टर आशीष सिंह ने अस्पताल परिसरों में बॉउंड्रीवाल निर्माण एवं जीर्णशीर्ण भवनों को तत्काल हटाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में विभिन्न शासकीय चिकित्सालयों के डॉक्टर्स ने बेहतर प्रबंधों, सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

ये भी पढ़े- Indore News: ग्रामीणों के साथ सड़क पर बैठ गए मंत्री तुलसी सिलावट, क्या है मामला, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+