Indore News: ग्रामीणों के साथ सड़क पर बैठ गए मंत्री तुलसी सिलावट, क्या है मामला, जानिए
मध्य प्रदेश में इन दिनों मोहन सरकार के मंत्रियों का एक्टिव अंदाज देखने मिल रहा है, जहां इस एक्टिव अंदाज के तहत मोहन सरकार के मंत्री लगातार ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं, और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
कुछ ऐसा ही एक्टिव अंदाज कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का देखने मिला, जब कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ग्रामीणों के बीच पहुंचे, और सड़क पर बैठकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट के साथ अलग-अलग विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि नजर आ रहे थे।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि, मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में संवेदनशील सरकार काम कर रही है। गरीबों और आम आदमी के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इन्दौर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित अहिल्या पथ के निर्माण में गरीबों और आम आदमी के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी नहीं होगी।
उन्होंने रेवती, भोरांसला, बरदरी सहित आठ गांवों से आए ग्रामीणों से चर्चा की। रेसीडेंसी कोठी में जब ये ग्रामीण पहुँचे तो मंत्री सिलावट स्वयं रेसीडेंसी के सामने सड़क पर बैठ गए और सबकी बात सुनी। पप्पू शर्मा और राजू ठाकुर एवं अन्य प्रमुख जनों ने बताया कि अहिल्या पथ के निर्माण के संदर्भ में अनावश्यक रूप से भ्रांतियां फैलायी जा रही हैं। मंत्री सिलावट ने मौक़े पर उपस्थित इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार से कहा कि, वे स्वयं मौक़े पर जाएं और इस संबंध में अगर कोई गफलत हो रही है तो उसे दूर करें। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश में इन दिनों मोहन सरकार के मंत्रियों का एक्टिव अंदाज देखने मिल रहा है, जहां इस एक्टिव अंदाज के तहत मोहन सरकार के मंत्री लगातार ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं, और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore: इस विधानसभा में बनेगा BJP सदस्यता का महारिकॉर्ड, कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत












Click it and Unblock the Notifications