Indore News: वार्ड-83 में उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, कौन बनेगा पार्षद पद का दावेदार, जानिए
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के वार्ड क्रमांक-83 में होने वाले नगर निगम उपचुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेसजनो एवं दावेदारों से कार्यवाहक अध्यक्ष यादव एवं बागड़ी ने मुलाकात कर चर्चा की है, जहां इस बात का खास प्लान तैयार हुआ की, कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उपचुनाव लड़ेगी।
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एवं अरविंद बागड़ी ने वार्ड क्रमांक 83 में होने वाले उपचुनाव की तैयारी को लेकर वार्ड में कांग्रेसजनो और वरिष्ठ नेता एवं दावेदारों से मुलाकात की, इसमें सुधीर सेठिया, विकास जोशी, आशीष लाहोटी, पप्पू मालवीय, मनीष लाठी, निलेश(पप्पू)भूतड़ा,गोपाल सिंधी सहित अन्य कांग्रेसजनों से मुलाकात की और उपचुनाव को लेकर अलग-अलग कांग्रेस दावेदारो से चर्चा की और कहा की, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रभारी रवि जोशी, अविनाश भार्गव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा एवं वरिष्ठ नेताओ से दावेदारों के बारे मे करेंगे।

यादव एवं बागड़ी ने कहा कि, भाजपा के खिलाफ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूत उम्मीदवार को टिकट देगी और मैदान में भाजपा से कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ नगर निगम के वार्ड 83 में उपचुनाव लड़ेंगी।
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम इन्दौर के वार्ड क्रमांक 83 के रिक्त पार्षद पद हेतु उप-निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया है।
नाम निर्देशन पत्र 28 अगस्त 2024 सार्वजनिक अवकाश को छोडकर प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 03 बजे तक जमा किये जा सकते है। जिले में इसके साथ ही पंचायतों में रिक्त अन्य पदों के लिए भी अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर के वार्ड क्रमांक-83 में होने वाले नगर निगम उपचुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेसजनो एवं दावेदारों से कार्यवाहक अध्यक्ष यादव एवं बागड़ी ने मुलाकात कर चर्चा की है, जहां इस बात का खास प्लान तैयार हुआ की, कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उपचुनाव लड़ेगी।
ये भी पढ़े- Indore News: इस वार्ड में होंगे पार्षद पद के लिए उपचुनाव, 11 सितंबर को होगा मतदान












Click it and Unblock the Notifications