Indore News: कचरा गाड़ी की हालत देख गुस्सा हुए कमिश्नर, जिम्मेदारों को दिया अल्टीमेटम
इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा कार्यालय जाते समय रेसीडेंसी कॉलोनी में डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन दिखाई दिया जिस पर कचरा गाड़ी के ऊपर रखा हुआ था।
आयुक्त द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन रोक कर वाहन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्राइवर और हेल्पर को कचरा अलग-अलग रखने और कचरा गाड़ी के अंदर ही कचरा रखने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त वर्मा द्वारा समस्त स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि, डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन जब फील्ड में भ्रमण करते हो तो उन पर नजर रखें और यदि कचरा गाड़ी के बाहर दिखाई दे तो उसे अंदर रखने के लिए ड्राइवर और हेल्पर को समझाएं इसके उपरांत भी ड्राइवर और हेल्पर द्वारा कचरा वाहन के ऊपर रखा जाता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करें।
इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आजाद नगर कचरा ट्रांसफर स्टेशन का किया निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गाड़ी आने के बाद कितने समय में खाली हो जाती है सुखा और गीला कचरा तथा अन्य तरह के कचरे को अलग-अलग रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। गाड़ी आने के बाद ज्यादा समय तक ट्रांसफर स्टेशन पर नहीं रुके, गाड़ियों को तत्काल खाली कराकर वापस भेज जावे। कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं रहे। समय-समय पर साफ सफाई की जावे कचरा इकट्ठा होते ही तत्काल ट्रेंचिंग ग्राउंड पर भेजा जावे, इसके साथ ही गाड़ियों के खाली होने के बाद गाड़ी की धुलाई करने के उपरांत ही गाड़ी को वापस भेजने के संबंध में भी निर्देश दिए गए।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा कार्यालय जाते समय रेसीडेंसी कॉलोनी में डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन दिखाई दिया जिस पर कचरा गाड़ी के ऊपर रखा हुआ था।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में उपचुनाव के दिन अवकाश घोषित, क्या बंद रहेगा और क्या चालू, जानिए












Click it and Unblock the Notifications