Indore news: नवागत निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने संभाला मैदान, सफाई व्यवस्था का जाना हाल
देश के स्वच्छ शहर इंदौर में नवागत निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था एवं ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया गया।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नवागत निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा पदभार ग्रहण करने के एक दिन बाद ही शहर की सफाई व्यवस्था एवं ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय, क्षेत्रीय सीएसआई एवं अन्य उपस्थित थे। आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा प्रातः 5 बजे से शहर की सफाई व्यवस्था एवं शहर का निरीक्षण मधुमिलन चौराहे से प्रारंभ किया। मधुमिलन चौराहे पर स्थित निगम के हाजिरी सेंटर पर सफाई मित्रों की उपस्थिति किस प्रकार दर्ज होती है और किस प्रकार से सफाई मित्रों द्वारा बीट अनुसार अपने कार्य क्षेत्र में सफाई कार्य किया जाता है, इस संबंध में संबंधित सीएसआई, दरोगा एवं सफाई मित्रों से बात की गई तथा जानकारी ली गई।
आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा मधुमिलन चौराहे से आरएनटी मार्ग रोड होते हुए रीगल चौराहा, पालिका प्लाजा, कोठारी मार्केट, महारानी रोड होते हुए कृष्णपुरा छतरी तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। कृष्णपुरा छत्री के पास स्थित नदी का अवलोकन करते हुए नगर निगम इंदौर द्वारा नाला टेपिग कार्य एवं नदी नाला सफाई अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों को दिखा एवं इस संबंध में भी संबंधित अधिकारी से जानकारी ली गई। आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह द्वारा इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजवाड़ा एवं गोपाल मंदिर में किए गए जीर्णोद्धार कार्य के तहत उक्त क्षेत्र का भी अवलोकन किया गया।
यहां भी किया निरीक्षण
निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा एमजी रोड, कोठारी मार्केट, रीगल चौराहा, हुकुमचंद घंटाघर होते हुए 56 दुकान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। 56 दुकान क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान यहां की सफाई व्यवस्था यहां पर उपयोग की जाने वाली लेटों आदि के संबंध में पूछने पर व्यवसाई द्वारा बताया गया कि, यहां पर डिस्पोजल का उपयोग नहीं किया जाता दुकानों से कचरा कलेक्शन किस प्रकार से किया जाता है इस संबंध में भी जानकारी ली गई, यहां कचरा सेग्रीगेशन होता है और सफाई कार्य किस प्रकार से किया जाता है। इसके पश्चात आयुक्त द्वारा राजशाही जीटीएस का निरीक्षण करते हुए यहां पर किस प्रकार से डोर टू डोर के माध्यम से कचरा संग्रहण तथा किन किन क्षेत्रों से कितनी कितने वाहनों से कचरा संग्रहण किया जाता है और किस प्रकार से कचरे को शहर के ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित प्लांट पर भेजा जाता है इसके संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली गई।
ये भी पढ़े- Indore news: नवागत निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने संभाला कार्यभार, शहरवासियों से की खास अपील












Click it and Unblock the Notifications