Indore news: नवागत निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने संभाला कार्यभार, शहरवासियों से की खास अपील
इंदौर की नवागत निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया है, जहां कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने मीडिया से बातचीत की है।

Recommended Video

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर शहर में नवागत निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया है, जहां कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने मीडिया से अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत करते हुए अपना विजन साझा किया है। कार्यभार ग्रहण करने पहुंची नवागत निगमायुक्त हर्षिका सिंह का कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। साथ ही नवागत निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से भी भेंट की है। वहीं हर्षिका सिंह ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर शहर के अलग-अलग मुद्दों और कार्यों की जानकारी ली।
स्वच्छता है पहली प्राथमिकता
नवागत निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, इंदौर नगर निगम का जो इतिहास रहा है स्वच्छता को लेकर, किसी भी अधिकारी के लिए किसी भी निगमायुक्त के लिए बहुत आवश्यक है कि जो परंपरा है उसे बनाए रखें, डेफिनेटली सबसे बड़ा चैलेंज, सबसे बड़ी प्राथमिकता यहां की स्वच्छता की रैंकिंग को बनाए रखना रहेगा। हमारे पास समय कम है, सर्वे का काम शुरू होने वाला है, कुछ ही दिनों में उसी के हिसाब से प्राथमिकता में जो काम बचे होंगे, वह काम करवाने की कोशिश की जाएगी।
इंदौर को लेकर कही ये बात
इंदौर और इंदौर की जनता को लेकर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने कहा कि, यह एक अपने तरह का अनुभव होता है कि, जहां लोग पार्ट ऑफ दी गवर्नेंस होते हैं, बतौर नई निगमायुक्त मैं उनसे बस यही अपील और अपेक्षा करना चाहूंगी कि, सभी का सहयोग मिले, बेझिझक कोई भी नगर निगम का मुद्दा हो उसके लिए मैं और मेरी टीम 24 घंटे आपके कार्य के लिए यहां पर मौजूद रहेंगे। छोटे-बड़े कोई भी मुद्दे रहेंगे उसके लिए हरदम यहां पर उपस्थित रहेंगे। हम सब एक टीम की तरह काम करें, जिसमें आम जनता भी हमारी सहयोगी बने।
जनसुनवाई को लेकर कही ये बात
निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने कहा कि, कुछ लोगों ने बताया कि जनसुनवाई यहां बंद हो गई थी, अगर हम आमजन की समस्या को सुनेंगे नहीं, आमजन की समस्या तक पहुंचेंगे नहीं, तो सॉल्यूशन नहीं निकाल पाएंगे। हम लोग उसके फॉर्मेट पर बात करेंगे कि, कैसे हम जनसुनवाई को डी सेंट्रलाइज करके कर सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर वार्ड में भी इस तरह की जनसुनवाई को आयोजित कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- Indore Temple Accident का शिकार हो जाते MLA आकाश विजयवर्गीय, कैसे बची जान, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications