Indore news: गड्ढे में डूबने से हुई बच्चे की मौत के बाद एक्शन में निगम कमिश्नर, मैदान पर उतरकर लिया जायजा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा सुबह से शहर में कई स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया, तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निगमायुक्त के निरीक्षण की शुरुआत 78 नंबर स्कीम की गलियों से की गई जहां पर एलएनटी द्वारा पानी की लाइन डाली गई है, और उसका रेस्टोरेशन का कार्य नहीं किया जाने से आयुक्त सिंह द्वारा अपर आयुक्त अभिषेक गहलोत को एलएनटी कंपनी को नोटिस जारी करने और पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए, साथ ही एलएनटी कंपनी के मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर आगामी तीन दिवस में मीटिंग कराने के निर्देश भी दिए गए।

निगमायुक्त ने किया निरीक्षण
निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा अरण्य में चल रहे सीवरेज लाइन डालने के कार्य का अवलोकन किया, तथा उक्त कार्य 10 दिन में पूर्ण करने के लिए संबंधित को निर्देशित गए, कार्य चलने के दौरान आवश्यक बैरिकेडिंग करने के भी निर्देश दिए गए। सदर बाजार रोड के विकास कार्य का अवलोकन किया गया। उक्त रोड को आगामी 10 दिवस में मूवेबल बनाने के लिए कार्य करने हेतु संबंधित अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा को निर्देशित किया गया, तथा इसके पश्चात स्मृति टॉकीज के पास बड़वाली चौकी चौराहे पर चल रहे नाले के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्मार्ट सिटी द्वारा तेली बाखल में पानी की पाइपलाइन डालने के कार्य का अवलोकन किया गया इसके साथ ही मच्छी बाजार स्थित रिवर साइड के किनारे का कार्य रुका होने पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।
निगमायुक्त ने दिए ये निर्देश
आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए कि पाइप लाइन डालने के कार्य के लिए अलग-अलग टीम बनाई जाकर कार्य किया जावे जैसे खुदाई हेतु अलग टीम बनाएं, पाइप डालने के लिए अलग से टीम बनाएं, रेस्टोरेशन के कार्य हेतु अलग से टीम बनाई जाए, एक ही टीम से सभी कार्य कराने पर कार्य में देरी होती है, तथा कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही यह निर्देश भी दिए गए कि जहां पर भी कार्य किया जा रहा है, वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त रूप से बैरिकेडिंग व अन्य इंतजाम किए जाए। कार्य के दौरान नागरिकों को तकलीफ नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए तथा नागरिकों के आवागमन, आने जाने की पूरी व्यवस्था की जाए।
ये भी पढ़े- MP news: युवाओं के जीवन को नई दिशा देगी 'सीखो कमाओ योजना', कुछ इस तरह कर सकते हैं अप्लाई












Click it and Unblock the Notifications