MP news: युवाओं के जीवन को नई दिशा देगी 'सीखो कमाओ योजना', कुछ इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजना की समीक्षा बैठक स्मार्टसिटी ऑफिस में की गई। बैठक में अपर आयुक्त मनोज पाठक अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, अनूप गोयल, डी.आर.लोधी, सुनील गुप्ता, दिलीपसिंह चौहान एवं समस्त झोनल अधिकारी कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपयंत्री उपस्थित थे।
बैठक मेेें अपर आयुक्त मनोज पाठक द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना की विस्तृत जानकारी प्रेजेन्टेशन के माध्यम से दी गई, जिसमें किस प्रकार से युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है, उसे स्टाईपेण्ड मिलेगा तथा परीक्षण उपरान्त किस प्रकार से बेहतर कमाई के अवसर प्राप्त होंगे।

10 हजार स्टायपेण्ड की पात्रता होगी
योजना की शर्ते, योजना में प्रतिष्ठानों के लिए शर्ते तथा योजना के अन्तर्गत 12 वी तक उत्तीर्ण युवाओं को रुपये 8 हजार प्रतिमाह, आय.आय.टी उत्तीर्ण युवाओं को 8500 रुपये प्रतिमाह, डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं को 9 हजार रुपये तथा स्नातक या उच्च उत्तीर्ण युवाओं को रुपये 10 हजार स्टायपेण्ड की पात्रता होगी। प्रत्येक माह निर्धारित स्टायपेण्ड का 75 प्रतिशत राशि राज्य शासन की ओर से छात्र प्रशिक्षार्थी को डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगी शेष 25 राशि प्रतिष्ठान को देना होगा।
1 साल की होगी प्रशिक्षण अवधि
आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि, शासन की महत्वकांक्षी योजना है। युवागण शिक्षा के साथ-साथ कार्य भी करेंगे और उन्हे कमाई भी होगी। निगम में जो प्रतिष्ठान या कान्ट्रेक्टर कार्य कर रहे है उनको उक्त योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रेरित करें और उनके द्वारा कितने युवाओं को उक्त योजनाओं के क्रम में लाभ दिया जावेगा। कान्ट्रेक्टर से वन-टू-वन बात करके सोमवार को होने वाली टी.एल. बैठक मेें जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। इस योजना के संबंध में सिटी बस ऑफिस में एक हेल्प डेस्क भी बनायी गई है। प्रतिष्ठान अथवा कांट्रेक्टर अपने कुल कार्यबल के 15 प्रतिशत की संख्या तक ही छात्र प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण दे सकेंगे। कार्यबल की गणना प्रतिष्ठान द्वारा कर्मचारियों का ई.पी.एफ जमा करने के आधार पर की जाएगी। योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण की निर्धारित अवधि सामान्यतः 01 वर्ष तक की रहेगी।
ये भी पढ़े- Smriti Irani ने विपक्ष की बैठक पर साधा निशाना, बोली- भेड़िया नहीं जानता की शेर का शिकार मुश्किल है
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications