Indore के MTH अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद हंगामा, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमटीएच अस्पताल में लापरवाही के चलते दो बच्चों की मौत का मामला सामने आ रहा है, जहां बच्चों के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि खराब दूध के चलते बच्चों की मौत हुई है। उधर, इस हंगामे के बाद प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने आरोप लगाया कि, बच्चों को जो दूध दिया जाता है, वह फटा हुआ दिया जाता है। साथ ही दूध की क्वालिटी भी बेहद कम होती है। इतना ही नहीं नर्सों ने देर रात बच्चे को पाउडर मिलाकर इंजेक्शन से दूध मुंह में दिया था, जहां ज्यादा प्रेशर होने के चलते दूध बच्चे के गले में अटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

indore

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के परिजनों की शिकायत सुनी। बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि, बार-बार बोलने के बाद भी नर्स बच्चों को देखने नहीं आई। यदि बच्चों को समय पर इलाज मिल जाता तो बच्चों की जान बच सकती थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि, रोजाना दूध के चलते अस्पताल में कई बच्चों की जान चली जाती है। उधर, जानकारी के मुताबिक एक बच्चे की मौत फीडिंग के दौरान तो वहीं दूसरे बच्चे की मौत का कारण निमोनिया बताया जा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। इधर, अस्पताल में परिजनों के हंगामे के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

अफवाह फैलने से बिगड़ी स्थिति

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर किसी ने अफवाह फैला दी कि अस्पताल में 15 से ज्यादा बच्चों की मौत की सूचना है। वहीं अफवाह के बाद शहर में हड़कंप मच गया, जहां बड़ी संख्या में लोग एमटीएच अस्पताल के आसपास एकत्रित हो गए। वहीं कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि, शहर के एमटीएच अस्पताल में 15 बच्चों की मौत की सूचना भ्रामक है, यहां कुछ व्यक्तियों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना के बाद प्रशासनिक अमले को मौके पर भेजा गया है, जहां फिलहाल एसडीएम और अन्य अधिकारी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़े- Video: पेट्रोल डलवाने की बात पर भिड़ी महिलाएं, बीच बाजार में जमकर हुई मारपीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+