MP Weather News: कमजोर पड़े मानसून के बीच राहत भरी खबर, इस दिन से होगी झमाझम बारिश
जुलाई में अच्छा खासा दम दिखाने वाला मानसून अगस्त में कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि, अगस्त का आधा महीना बीतने को आया है, और अब तक मालवा- निमाड़ अंचल में झमाझम बारिश का दौर देखने नहीं मिला। बारिश के आंकड़ों पर एक नजर डालें तो 2018 के बाद 2023 में अगस्त मानसून के मामले में कमजोर नजर आया है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगस्त में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं बनने और बारिश को बाधित करने वाला पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने से यहां पानी नहीं बरस रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई कि 17 अगस्त के बाद एक सिस्टम बनने की संभावना है, जहां इसी दिन से एक बार फिर झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है।

जुलाई में हुई थी झमाझम बारिश
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही मालवा-निमाड़ अंचल में भारी बारिश का दौर देखने मिला था, जहां बारिश का यह सिलसिला थम चुका है। वहीं पिछले कुछ दिनों से बारिश का थमा सिलसिला अब चिंता बनता चला जा रहा है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। मालवा-निमाड़ अंचल में भी मानसून की बेरुखी का असर अब दिखने लगा है, जहां उमस बढ़ रही है, तो वहीं किसानों के चेहरे पर भी चिंता नजर आने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
जुलाई में मालवा पर मानसून मेहरबान नजर आया था, तो वहीं अगस्त होते ही मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई थी। यही कारण था कि, अगस्त के पहले सप्ताह के बाद मालवा-निमाड़ अंचल में कहीं भी झमाझम बारिश का दौर देखने नहीं मिला। इतना ही नहीं आने वाले एक सप्ताह तक भी बारिश की कोई संभावना मालवा निमाड़ अंचल में नजर नहीं आ रही। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कमजोर पड़े सिस्टम के कारण यह असर देखने मिल रहा है। यही कारण है कि आगामी 1 सप्ताह तक भी झमाझम बारिश का दौर देखने नहीं मिलेगा। वहीं उसके बाद यदि अच्छा सिस्टम बनता है, तो बारिश के आसार बनेंगे।
ये भी पढ़े- MP Weather News: मालवा से रूठा मानसून, अच्छी बारिश के लिए करना होगा इतना इंतजार












Click it and Unblock the Notifications