Indore Weather: क्या नवरात्रि में बदलेगा इंदौर का मौसम?, बारिश को लेकर बड़ी अपडेट
Indore Weather: मध्य प्रदेश के इंदौर में अबकी बार मानसून की गतिविधियों में नरमी देखने मिला है, यही कारण है कि, अबकी बार सीजन में लगभग 2 से 3 इंच बारिश कम दर्ज की गई। वहीं अक्टूबर महीने में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। इसे लेकर अलग-अलग तरह की संभावनाएं और अनुमान भी सामने आने लगे हैं।
अक्टूबर माह के शुरुआती 10 दिनों में हल्की बूंदाबांदी के साथ रिमझिम बारिश का दौर देखने मिल सकता है। साथ ही अधिकतर समय मौसम खुला रहेगा। इसके साथ ही 10 अक्टूबर के बाद गुलाबी ठंड प्रदेश में दस्तक देगी, जहां इसका असर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पर भी देखने मिल सकता है।

मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की एक्टिविटी थम चुकी है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला दिखाई नहीं पड़ रहा, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कुछ दिनों बाद यानी 5 अक्टूबर के बाद से एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में तेजी आ सकती है, जिसके चलते एक बार फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 5 अक्टूबर तक किसी भी तरह का कोई सिस्टम मध्य प्रदेश में बनता दिखाई नहीं दे रहा। यही कारण है कि, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है, लेकिन तेज बारिश का अनुमान फिलहाल कहीं भी नहीं लगाया जा रहा। 5 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से हल्की बारिश या मावठा गिरने की संभावना है, जिसके बाद से प्रदेश में ठंड की शुरुआत मानी जा सकती है।
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई अलग-अलग तय मानी जा रही है, जहां मानसून विदाई से पहले एक बार फिर दम दिखा सकता है। 30 सितंबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है, तो वहीं 1 अक्टूबर से मौसम साफ रहने की संभावना भी मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है।
30 सितंबर को प्रदेश के जिन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें प्रमुख तौर पर ग्वालियर और चंबल अंचल शामिल है। इसी के साथ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 1 अक्टूबर के बाद मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है, जहां 1 अक्टूबर से इस तरह का मौसम 5 अक्टूबर तक बना रहने की संभावना है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: विदाई से पहले जमकर बरसे बदरा, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज












Click it and Unblock the Notifications