Indore Weather: विदाई से पहले जमकर बरसे बदरा, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Indore Weather: इंदौर में मानसून विदाई से पहले दम दिखाता नजर आ रहा है, जहां लगातार रुक-रुक कर शहर में बारिश हो रही है, बारिश का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है, जहां शहर में अब तक लगभग 32 इंच बारिश हो चुकी है। वहीं शहर में सामान्य तौर पर 35 इंच बारिश होना मानी जाती है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले एक से दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है, जहां आने वाले दिनों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहे हैं मानसून के दौर में अब इंदौर को जल्द ही औसत आंकड़ा पूरी होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश में मानसून अंतिम दौर में दम दिखाता नजर आ रहा है, जहां मानसून के विदाई की तारीख अब तय हो चुकी है। संभवत: बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 25 सितंबर से मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश करवा सकता है। वहीं इसी के साथ मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई तय मानी जा सकती है।
बंगाल की खाड़ी में बना मानसून का यह सिस्टम राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश करवा सकता है, जहां इसी के चलते मध्य प्रदेश के गुना, सीधी, सिंगरौली, मंडला, शहडोल, ग्वालियर, शिवपुरी और शाजापुर जिले में बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में मानसून दम दिख रहा है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। ग्वालियर और चंबल अंचल में जहां बारिश हो रही है, तो वहीं मालवा-निमाड़ अंचल सूखे नजर आ रहे हैं। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने एक बार फिर ग्वालियर-चंबल अंचल में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ग्वालियर चंबल और जबलपुर संभाग समेत 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जहां इसी के चलते भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिन 15 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, सतना, रीवा, विदिशा, जबलपुर भोपाल है।
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून अपना कहर बरपा रहा है, जहां एक बार फिर मानसून का एक ऐसा मजबूत सिस्टम तैयार हुआ है, जो छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के लगभग 38 जिलों पर अपना असर दिखाएगा। इस सिस्टम के चलते मध्यप्रदेश के लगभग 38 जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो एक से दो दिनों तक जारी रहेगा।
मध्य प्रदेश में शुरू होने वाले झमाझम बारिश के सिलसिले से पहले मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया है, जहां मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक भोपाल और जबलपुर संभाग समेत प्रदेश के लगभग 38 जिलों में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जिससे बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather: विदाई से पहले मानसून दिखाएगा दम, इन जिलों में बारिश होगी झमाझम












Click it and Unblock the Notifications