MP Weather News: अभी गया नहीं है मानसून!, इस दिन से फिर होगी झमाझम बारिश
मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की कोई एक्टिविटी नजर नहीं आ रही, लेकिन आने वाले दिनों में एक बार फिर मानसून के एक्टिव होने की संभावना जताई जा रही है, जहां आगामी 30 सितंबर से एक बार फिर मानसून प्रदेश की अलग-अलग चीजों में एक्टिव होगा, जिसके तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला भी देखने मिलेगा।
पिछले कुछ दिनों से मानसून की एक्टिविटी नजर नहीं आने के चलते मानसून की विदाई की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब एक बार फिर से मानसून की एक्टिविटी हुई है, जहां 30 सितंबर से एक बार फिर मानसून एक्टिव हो सकता है, और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश भी करा सकता है।

झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा
बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुए सिस्टम का असर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में देखने मिलेगा, जहां यह सिस्टम जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत आसपास के जिलों में झमाझम बारिश कर सकता है। इंदौर, उज्जैन समेत तमाम जिलों में मानसून का इतना असर देखने नहीं मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया की, 29 सितंबर से बंगाल की खाड़ी से साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से 30 सितंबर तक लो प्रेशर एरिया बनेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल जाएगा। उधर, बुधवार को प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदला नजर आया, जहां धार जिले में डेढ़ इंच बारिश देखने मिली।
बांधों का जलस्तर बढ़ा है
प्रदेश के 52 प्रमुख बाँधों और जलाशयों में से 6 में शत-प्रतिशत, 29 में 75 से 100 प्रतिशत, 10 में 50 से 75 प्रतिशत तथा 7 में 50 प्रतिशत से कम जल-भराव हुआ है। बरगी, बारना, बिलगाँव, देजला, इंदिरा सागर, तवा, गाँधी सागर, टिल्लर, बाण सुजारा, पगरा, राजघाट, आवदा, कोटवाल, पेंच, थनवार, संजय सरोवर, धोलावड़, माही, पारसदोह बाँध/जलाशयों में 90 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक जल-भराव हो चुका है।बारह बाँधों बरगी (3 गेट), इंदिरा सागर (20), ओंकारेश्वर (22), गाँधी सागर (10), बाण सुजारा (01), पगरा (01), पवई (01), पेंच (02), धोलावड़ (02), माही मेजर (02) और माही सब्सिडरी (01) और पारसदोह (01 गेट) के गेट खोले गये हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather News: अंतिम दौर में मानसून की एक्टिविटी, इंदौर से कब होगी विदाई, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications