MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट, 18 अगस्त से इस हिस्से में होगी जोरदार बारिश

मध्य प्रदेश में इन दोनों मानसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है, लेकिन इस बीच एक और राहत देने वाली खबर निकलकर सामने आई है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन तक हल्की बारिश होने की संभावना है, तो वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 अगस्त से झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले दो दिनों तक इंदौर और भोपाल समेत कुछ जिलों में बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा, तो वहीं 18 अगस्त के बाद सिस्टम एक्टिव हो जाने के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर देखने मिल सकता है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों को बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

Indore

फिलहाल ऐसा है मौसम का मिजाज

जुलाई में अच्छा खासा दम दिखाने वाला मानसून अगस्त में कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि, अगस्त का आधा महीना बीतने को आया है, और अब तक मालवा- निमाड़ अंचल में झमाझम बारिश का दौर देखने नहीं मिला। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगस्त में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं बनने और बारिश को बाधित करने वाला पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने से यहां पानी नहीं बरस रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई कि 18 अगस्त के बाद एक सिस्टम बनने की संभावना है, जहां इसी दिन से एक बार फिर झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है।

किसानों के लिए चिंता बना मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही मालवा-निमाड़ अंचल में भारी बारिश का दौर देखने मिला था, जहां बारिश का यह सिलसिला थम चुका है। वहीं पिछले कुछ दिनों से बारिश का थमा सिलसिला अब चिंता बनता चला जा रहा है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। मालवा-निमाड़ अंचल में भी मानसून की बेरुखी का असर अब दिखने लगा है, जहां उमस बढ़ रही है, तो वहीं किसानों के चेहरे पर भी चिंता नजर आने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े- MP Weather News: कमजोर पड़े मानसून के बीच राहत भरी खबर, इस दिन से होगी झमाझम बारिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+