Weather: चिलचिलाती गर्मी के बीच सुकून भरी खबर, इस दिन MP में एंट्री करेगा मानसून

MP में मानसून की एंट्री 19 जून तक संभावित मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 2 से 3 दिन आगे पीछे हो सकते हैं, लेकिन संभवत 15 जून के बाद ही मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होने की संभावना है।

indore

Recommended Video

      प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी, प्राणी संग्रहालय में किए गए विशेष इंतजाम

      मध्यप्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी से सभी परेशान नजर आ रहे हैं, जहां अब मानसून को लेकर बड़ी अपडेट निकलकर सामने आई है। दक्षिण पश्चिम मानसून के 3 दिन की देरी के साथ 4 अप्रैल तक केरल पहुंचने की संभावना है तो वहीं मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 19 जून तक संभावित मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 2 से 3 दिन आगे पीछे हो सकते हैं, लेकिन संभवत 15 जून के बाद ही मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होने की संभावना है। वहीं अबकी बार मानसून सामान्य रहेगा।

      जून में कमजोर रह सकता है मानसून

      मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जून में मानसून की रफ्तार धीमी होने की संभावना है, जिसके चलते कमजोर मानसून के चलते जून में कम बारिश हो सकती है तो वहीं जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश देखने मिल सकती है। इधर, इंदौर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और शहर के कई इलाकों में बारिश का दौर देखने मिला, जहां अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, मौसम के बदले मिजाज के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

      कुछ ऐसा रहेगा बारिश का हाल

      मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य या उससे अधिक बारिश होने की संभावना है तो वहीं जबलपुर, मंडला, बालाघाट समेत पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। निजी मौसम एजेंसी के मुताबिक 7 जून को मानसून देश में दस्तक देगा तो वहीं इस साल सामान्य से कम बारिश की आशंका है। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि आखिर कब तक मानसून मध्यप्रदेश में एंट्री करता है, और कब तक मध्य प्रदेश वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलती है।

      गर्मी ने किया लोगों को परेशान

      मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, जहां गर्मी ने अपनी दस्तक देती है। वहीं प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है। अंचल के इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर, खंडवा और धार जिले में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। मई के महीने में गर्मी के तीखे तेवर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिक मई के महीने में गर्मी के तेवर और भी तीखे होने की संभावना जता रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिसके चलते गर्म हवाओं का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

      ये भी पढ़े- Indore news: चाकू की नोंक पर करता था गलत काम, लड़कियों के अंडर गारमेंट्स लेकर भाग जाता था मनचला

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+