Indore news: चाकू की नोंक पर करता था गलत काम, लड़कियों के अंडर गारमेंट्स लेकर भाग जाता था मनचला
इंदौर में मनचला महिलाओं और लड़कियों के साथ सिरफिरा गलत हरकत करता था, और फिर अंडर गारमेंट्स लेकर भाग जाता था.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विजय नगर में स्थित कॉलोनी से हाल ही में हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया था, जहां एक कॉलोनी में बदमाश के आतंक से रहवासी परेशान नजर आ रहे थे। दरअसल, गर्मी के दिनों में घर के बाहर और छत पर सो रही महिलाओं और लड़कियों के साथ सिरफिरा गलत हरकत करता था और फिर अंडर गारमेंट्स लेकर भाग जाता था, लगातार इस तरह के मामले जब सामने आने लगे तो रहवासियों ने कॉलोनी के CCTV फुटेज चेक किए, जिसमें सिरफिरा नजर आया। वहीं रहवासियों ने यह CCTV फुटेज पुलिस को सौंपे, जिसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस तरह करता था गलत काम
महिलाओं ने पुलिस को बताया कि, सिरफिरा दीवार कूदकर घरों में घुस जाता था, जहां गर्मी के दिनों में घर के बाहर और छत पर सो रही महिलाओं का गला दबाता था, और फिर चाकू की नोंक पर अश्लील हरकत करके भाग जाता था। महिलाएं कुछ समझ पाती इससे पहले ही वह गलत हरकत करके भाग जाता था। इतना ही नहीं सिरफिरा चाकू से महिलाओं और लड़कियों के अंडर गारमेंट्स फाड़कर साथ ले जाता था। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस अलग-अलग स्थानों पर सिरफिरे को खोजने का प्रयास कर रही थी, लेकिन सिरफिरा इतना शातिर था की वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग जाता था, आखिरकार पुलिस ने लंबी चली तलाश के बाद सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस गिरफ्त में सिरफिरा
इंदौर के स्कीम नंबर 78 में रात में घूमने वाले और दहशत फैलाने वाले बदमाश को पुलिस में सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ट्रेस कर हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान श्रीकांत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम खमरिया थाना सिंहपुर जिला सतना वर्तमान निवास मालवीय नगर विजय नगर इंदौर के रूप में हुई है। बदमाश के विरुद्ध थाना विजयनगर और थाना खजराना में छेड़छाड़ तथा चोरी व घरों में घुसकर छेड़छाड़ करने संबंधी कुल 8 प्रकरण पूर्व से दर्ज है, पिछले 3 दिनों से बदमाश रात्रि में स्कीम नंबर 78 में मकानों में घुस कर दहशत फैला रहा था, जिससे क्षेत्र की महिलाएं और भयभीत हो गई थी। आरोपी श्रीकांत ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया, और पूर्व में की गई घटनाएं भी स्वीकार की है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: महिलाओं को परेशान करने वाला सिरफिरा पकड़ाया, लोगों ने ली चैन की सांस












Click it and Unblock the Notifications