MP News: किसानों के लिए राहत, मौसम के कारण कम हुई गेहूं की चमक का मिलेगा पूरा दाम
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश-ओले और आंधी से इस वर्ष किसानों को गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ है। साथ ही मौसम की मार से गेहूं की चमक भी कम हुई है।
हालांकि, सरकार ने किसानों को राहत देते हुए निर्देश दिया है कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण जिन किसानों के गेहूं की 30 फीसदी तक चमक कम हुई है, उन किसानों का गेहूं उसी रेट पर खरीदा जाएगा।

2400 का किसानों को भुगतान
जिले में स्थापित 50 उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन का कार्य जारी है तथा 30 प्रतिशत तक (चमक विहीन) लस्टर लॉस उपार्जित गेहूँ पर पूर्ण समर्थन मूल्य की राशि मय राज्य बोनस (2275+125) रूपये 2400 का किसानों को भुगतान किया जायेगा।जिला आपूर्ति अधिकारी भारत सिंह जमरे ने बताया कि, इच्छुक पंजीकृत कृषक 30 प्रतिशत तक लस्टर लॉस (चमकविहीन) गेंहू को समर्थन मूल्य 2400 रुपये में उपार्जन केन्द्रों पर विक्रय कर सकते है।
उधर, उज्जैन में रबी विपणन वर्ष 2024-25 में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है। कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने जिले के सभी एसडीएम को असामयिक वर्षा सम्भावित होने के कारण समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर सिंह ने निर्देशित किया है कि, जिले के समिति स्तरीय उपार्जन केन्द्रों पर भण्डारित गेहूं का त्वरित परिवहन कराकर गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जाए। आवश्यक हो तो गेहूं परिवहन हेतु अतिरिक्त ट्रक भी लगाये जाए। किसानों की गेहूं की तौल शीघ्रता से करने हेतु उपार्जन केंद्रों पर अतिरिक्त तौल कांटे एवं हम्मालों या तुलावटी की व्यवस्था समिति के माध्यम से की जाए।गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जित गेहूं को उपार्जन दिवस में ही गोदाम में भंडारण सुनिश्चित कराया जाए.
ये भी पढ़े- MP News: नरवाई जलाने वाले किसान हो जाएं सावधान, हजारों रुपए के बन रहे चालान












Click it and Unblock the Notifications