Indore news: पुलिस ने निकाला गुंडे-बदमाशों का जुलूस, गाना बजा- "नायक नहीं खलनायक हूं मैं"

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस एक्शन मोड़ में नजर आ रही है, जहां पुलिस अब लगातार गुंडे-बदमाशों को कड़ी सजा दे रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लसुड़िया पुलिस चाकूबाजी करने वाले बदमाशों का जुलूस निकाल रही है, और उनसे नारे भी लगवाए जा रहे हैं।

साथ ही जुलूस में खलनायक फिल्म का गाना बजाया जा रहा है। लसूड़िया क्षेत्र में निकले इस जुलूस में बदमाश उठक-बैठक लगाते भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब पुलिस के इस एक्शन मोड़ की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Indore

पुलिस ने निकाला जुलूस

शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चाकूबाजी का घटनाक्रम सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए चाकूबाजी करने वाले बदमाशों को हिरासत में लिया था। वहीं पुलिस ने थाना क्षेत्र में ही इन बदमाशों का जुलूस निकाला जिसमें पुलिस इन बदमाशों से उठक-बैठक लगवाती नजर आई। साथ ही जुलूस में खलनायक फिल्म का गाना "नायक नहीं खलनायक हूं मैं" बजाया गया. वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर, पुलिस की इस कार्रवाई का आमजन ने स्वागत किया है।

लगातार पुलिस कर रही चेकिंग

इससे पहले भी प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस कार्रवाई के इसी तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं, जहां अब एक बार फिर लसूड़िया पुलिस की ओर से निकाला गया, गुंड़े-बदमाशों का जुलूस चर्चा का विषय बन गया है। इधर, इंदौर में पुलिस लगातार रात्रि गश्त और चेकिंग कर गुंड़े-बदमाशों को गिरफ्त में लेने की कार्रवाई करती नजर आ रही है। बहरहाल, पुलिस की इस कार्रवाई का शहर की सुऱक्षा व्यवस्था पर कितना असर दिखाई देता है। ये देखने वाली बात होगी।

ये भी पढ़े- MP news: प्रेमी को दिल दे बैठी 3 बच्चों की मां, पति को छोड़ थाने पहुंचकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+