MP news: प्रेमी को दिल दे बैठी 3 बच्चों की मां, पति को छोड़ थाने पहुंचकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

मध्य प्रदेश के खंडवा से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को अपने प्रेमी से प्यार हो गया, जिसके बाद महिला अपने पति और 3 बच्चों को छोड़ प्रेमी के पास जा पहुंची। उधर, पति बच्चों को लेकर पुलिस थाने पहुंचा, और महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस की समझाइश पर महिला एक बार फिर से पति के साथ रहने के लिए तैयार हो गई, और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इधर, पुलिस थाने पहुंची महिला ने प्रेमी और पति के साथ थाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा भी किया, जहां सभी महिला को समझाते नजर आ रहे थे। कड़ी मशक्कत के बाद महिला अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार हो गई, जहां उसने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। उधर, प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

दरअसल, यह पूरा मामला खंडवा जिले का है, जहां एक महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। वहीं महिला झाड़ू-बर्तन के काम के लिए अलग-अलग स्थान पर जाया करती थी, जहां काम के दौरान एक मजदूर से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद महिला अक्सर अपने प्रेमी से मिलती रहती थी। वहीं अचानक एक दिन महिला अपने पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के पास चली गई, जिसकी जानकारी मिलते ही पति बच्चों के साथ पुलिस थाने पहुंचा, और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को थाने बुलाया, जहां काफी देर तक चल हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद एक बार फिर महिला अपने पति के साथ जाने के लिए तैयार हो गई।

समझाईश के बाद सुलझा मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, महिला और उसके प्रेमी को थाने पर बुलाकर समझाइए दी गई, जहां समझाइश के बाद महिला अपने पति के साथ जाने के लिए तैयार हो गई। उधर, महिला के दिए बयानों के आधार पर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जहां जल्द ही प्रेमी को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, प्रेमी पुलिस हिरासत में है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इधर, महीने भर बाद महिला एक बार फिर अपने पति के साथ रहने अपने घर चली गई है।

ये भी पढ़े- Bhopal के लड़के ने Indore के TI को किया कमिश्नर बनके कॉल, पकड़े जाने पर बोला- पुलिस सिस्टम चेक कर रहा था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+