Indore News: बैंक लूटकर पत्नी को TV दिलाई, कुछ इस तरह पुलिस की पकड़ में आया शातिर आरोपी
मध्यप्रदेश के इंदौर में अब से कुछ दिनों पहले बर्खास्त फौजी ने पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जहां इस घटनाक्रम के बाद से पुलिस लगातार बर्खास्त फौजी की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं अब पुलिस को सफलता हासिल हुई है, जहां पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
आरोपी वारदात के बाद से लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिसके चलते पुलिस को गिरफ्तारी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा घटनाक्रम 16 जुलाई को घटित हुआ था, जहां आरोपी ने शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 54 में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बंदूक की नोक पर आरोपी ने लगभग 6 लाख 64 हजार रुपए लूट की थी, जिसके बाद आरोपी ने उन पैसों से पत्नी के लिए टीवी दिलाया। वहीं फिर इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। घटना के बाद से ही पुलिस को आरोपी की तलाश थी, जहां आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीम अलग-अलग ठिकाने पर दबिश दे रही थी। आरोपी मोबाइल बंद कर बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। वारदात के बाद से ही आरोपी की तलाश जारी थी। पुलिस ने आरोपी के घर से लूट के 3 लाख रूपए, रेनकोट, बाइक और एक बेग बरामद किया था।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी लूट के बाद से ही लगातार अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहा था, जहां वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। वहीं जैसे ही पुलिस आरोपी तक पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू की, वैसे ही आरोपी ने भागने की कोशिश की है। इधर, पुलिस आरोपी को उत्तर प्रदेश के एटा से पकड़कर इंदौर लाई है, जहां अब आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अब आरोपी से लूटी हुई राशि बरामद करेगी।
ये भी पढ़े- Indore News: बच्चों को भीख देने या उनसे कुछ खरीदने वाले जाएंगे जेल, क्या है पूरा मामला, जानिए












Click it and Unblock the Notifications