Indore में नाइजीरियन नशे का खेल, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
मध्यप्रदेश के इंदौर में क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ का नाइजीरियन सप्लायर एवं अजमेर के साथी तस्कर को किशनगढ़ जिला अजमेर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया। नाइजीरियन शातिर आदतन आरोपी के कब्जे 28 ग्राम MD ड्रग्स एवं नाइजीरिया का ड्राइविंग लाइसेंस जप्त किया।
नाइजीरियन आरोपी एंथोनी के विरुद्ध हत्या का प्रयास, अपहरण, शासकीय कार्य में बाधा जैसे 02 गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध है। प्रकरण में कुल 116 ग्राम MD ड्रग्स (88+28 ग्राम) जप्त कर अभी तक कुल 04 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

लगातार जारी है कार्रवाई
मध्यप्रदेश में पुलिस अधिकारियों द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना बड़वाह की पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियार परिवहन करते 01 आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
थाना बड़वाह पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, काली चेतना घाट नर्मदा नदी किनारे नावघाटखेड़ी अवैध फायर आर्म्स की खरीद फरोक्त होने वाली है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बड़वाह से पुलिस टीम का गठन किया गया एवं मुखबिर की सूचना से पुलिस टीम को अवगत करवाकर तत्काल रवाना किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान काली चेतना घाट नर्मदा नदी किनारे नावघाटखेड़ी के आसपास घूम कर संदिग्धों पर निगाह रखी गई जिसमे एक व्यक्ति जिसके पास एक बैग था पुलिस टीम को देख कर मौके से भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा।
पुलिस टीम के द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अरुण सिकलीगर होना बताया, अरुण के पास मिले बैग को चेक करने पर 07 नग देशी पिस्टल एवं 03 नग देशी कट्टे कुल 10 फायर आर्म्स मिले। पुलिस टीम ने अरुण सिकलीगर से पिस्टल रखने के संबंध मे लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर उन्होंने कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया। पुलिस टीम ने आरोपी अरुण सिकलीगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 10 फायर आर्म्स जिनकी कीमत लगभग 2,40,000/- रुपये को को नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया है।
ये भी पढ़े- MP: नदी किनारे अवैध हथियारों का खेल, पुलिस के हत्थे चढ़ा सिकलीगर, खरीदने वालों के बताए नाम












Click it and Unblock the Notifications