MP: नदी किनारे अवैध हथियारों का खेल, पुलिस के हत्थे चढ़ा सिकलीगर, खरीदने वालों के बताए नाम
मध्यप्रदेश में पुलिस अधिकारियों द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना बड़वाह की पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियार परिवहन करते 01 आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
थाना बड़वाह पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, काली चेतना घाट नर्मदा नदी किनारे नावघाटखेड़ी अवैध फायर आर्म्स की खरीद फरोक्त होने वाली है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बड़वाह से पुलिस टीम का गठन किया गया एवं मुखबिर की सूचना से पुलिस टीम को अवगत करवाकर तत्काल रवाना किया गया।

पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान काली चेतना घाट नर्मदा नदी किनारे नावघाटखेड़ी के आस पास घूम कर संदिग्धों पर निगाह रखी गई जिसमे एक व्यक्ति जिसके पास एक बैग था पुलिस टीम को देख कर मौके से भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा ।
पुलिस टीम के द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अरुण सिकलीगर होना बताया, अरुण के पास मिले बैग को चेक करने पर 07 नग देशी पिस्टल एवं 03 नग देशी कट्टे कुल 10 फायर आर्म्स मिले । पुलिस टीम ने अरुण सिकलीगर से पिस्टल रखने के संबंध मे लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर उन्होंने कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया । पुलिस टीम ने आरोपी अरुण सिकलीगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 10 फायर आर्म्स जिनकी कीमत लगभग 2,40,000/- रुपये को को नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया है ।
पुलिस थाना बड़वाह पर आरोपी अरुण पिता अनोकसिंह टॉक जाति सिकलीगर उम्र 30 साल निवासी ग्राम सिगनूर थाना गोगांवा जिला खरगोन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 733/24 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट 111 BNS का पंजीबद्ध किया गया है । आरोपी से हथियारों के संबंध मे और अधिक पूछताछ हेतु माननीय न्यायालय बड़वाह पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाएगा ।
ये भी पढ़े- Indore: 600 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त, अब इन कॉलोनियों में चलेगा बुलडोजर












Click it and Unblock the Notifications