Indore News: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ हेकड़ी दिखाना भारी पड़ा, पुलिस ने दी सख्त सजा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों पुलिस का एक्शन देखने मिल रहा है, जहां पुलिस लगातार ऐसे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जो सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर हेकड़ी बताते हैं। सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर हेकड़ी बताने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक दोनों ही बदमाशों ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ पोस्ट डाली थी, जहां इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने बदमाशों के पास से अलग-अलग तरह की हथियार बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने दोनों ही बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इंदौर शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के मार्गदर्शन में इंदौर शहर के चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में, दिनांक 20-21 अप्रैल की दरमियानी रात से सुबह तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।
इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे, बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग कुल 799 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 382 पर की उचित वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 361 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार- 01-फरारी, 102-स्थाई, 133-गिरफ्तारी और 125 जमानती वारंट तथा 121 समंस भी किए तामील।
अवैध शराब के 06 प्रकरण तथा अवैध हथियार के साथ घूमते हुए मिलने पर 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों के विरूद्ध की वैधानिक कार्रवाई। वहीं अवैध मादक पदार्थों का सेवन करने वाले 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई। आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 54 इस प्रकार कुल 93 बदमाशो और असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़े- Indore News: लाखों की अवैध शराब देख अधिकारी चौंके, 07 लाख से ज्यादा का सामान जब्त












Click it and Unblock the Notifications