Indore News: इंदौर में पहली बार पकड़ा गया करोड़ों का कोकीन, बुलेट से नशा होता था सप्लाई

मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में इन दिनों नशे के खिलाफ पुलिस का "ऑपरेशन प्रहार" जारी है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तुकोगंज थाना क्षेत्र से करोड़ो रूपए की नशीली वस्तुएं बरामद की है, जहां पुलिस ने नशीली वस्तुएं बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस गिरफ्तर में आए दोनों आरोपी इंदौर शहर में युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को कोकीन एवं अफीम की सप्लाई करते थे। वहीं इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. इधर, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.

Indore

क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से सूचना संकलन कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, तुकोगंज थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति कोकीन और अफीम की तस्करी लगातार कर रहे है। जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना तुकोगंज की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर के बताये स्थान पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।

मौके पर आरोपियों की तलाशी लेते कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (कोकीन 95 ग्राम एवं अफीम 1.5 किलो) दोनों की (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 1करोड़ 20 लाख रु.) एवं एक बिना न की बुलेट मोटर सायकल क़ीमती करीब 2 लाख जप्त की गयी, अवैध मादक पदार्थ कोकीन जो बहुत ही कम स्थानों पर मिलने वाला ड्रग है जो इंदौर शहर में पहली बार सप्लाई करते पकड़ा गया। आरोपी अवैध मादक पदार्थ (कोकीन व अफीम) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करते थे।

ये भी पढ़े- Indore News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+