Indore News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हत्या का मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद इसे हादसे की शक्ल देने के लिए शव को एक्टिव सहित 1 किलोमीटर दूर फेंक दिया। वहीं पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पूरा मामला सामने आ गया, जहां पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पत्नी ने पुलिस को बताया था कि, पति कचरा फेंकने गया था, जिसके बाद से नहीं लौटा। वहीं पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पति की लाश 1 किलोमीटर दूर मिली, जिसके बाद पुलिस की ओर से जांच करने पर पत्नी की प्रेमी के साथ वीडियो कॉलिंग और कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई, जहां सख्ती से पूछताछ करने के बाद पत्नी और प्रेमी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कुछ ऐसा है मामला
दरअसल, पूरा मामला शहर के द्वारकापुरी इलाके का बताया जा रहा है, जहां पिछले दिनों एक युवक घर से गायब हुआ था, जिसकी पत्नी ने बताया था कि, वह कचरा फेंकने गया था, और वापस घर नहीं लौटा। वहीं इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की, जहां युवक की लाश घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर मिली थी। लाश मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला की पत्नी अपने प्रेमी के साथ वीडियो कॉलिंग और कॉल रिकॉर्ड पर बात करती है। इतना ही नहीं पुलिस को पत्नी पर हत्या को लेकर शक भी हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया, जहां दोनों ने इस घटनाक्रम को अंजाम देने की बात कबूली है।
कई सालों से थी रिलेशनशिप
बताया जा रहा है कि, पत्नी का प्रेमी रिश्ते में मृतक का भांजा लगता था, जहां अक्सर मृतक और पत्नी के बीच विवाद होने और फिर मृतक के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने की बात पर प्रेमी परेशान रहता था। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। वहीं साजिश में पत्नी और प्रेमी का साथ प्रेमी के दोस्तों ने दिया। हत्या के बाद दोनों ने इस हादसे की शक्ल देने के लिए एक्टिवा समेत लाश को 1 किलोमीटर दूर फेंक दिया। शुरुआत में जांच पर पुलिस ने भी इसे हादसा माना, लेकिन धीरे-धीरे पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरा मामला सामने आ गया।
ये भी पढ़े- Indore news: अबलाल ने लक्की बन 3 बच्चों की मां के साथ बनाए संबंध, बोला- अब मुझे जन्नत नसीब होगी
-
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications