Indore News: हुड़दंग मचाने वालों पर गिरेगी गाज, देर रात को दिखा पुलिस का एक्शन अंदाज

मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस की देर रात्रि में गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ा प्रहार किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1224 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 734 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Indore

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 328 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई है। सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। बदमाशों को आगे अपराध ना करने की हिदायत देते हुए, उनसे डोजियर भरवाए गए हैं।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अंजान व्यक्ति के द्वारा किए गए वीडियो कॉल के पूर्व रखे सावधानी, या तो कॉल रिसीव न करे या अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे को छुपाकर रिसीव करे ताकि कॉल के पश्चात् कोई अशलील वीडियो बनाकर ठग आपको ब्लैकमेल न कर सके।

पुलिस की ओर से जारी की एडवाइजरी के अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप और इंस्टाग्राम / फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर प्राप्त अंजान लिंक और APK सॉफ़्टवेयर फाइल पर क्लिक/डाउनलोड न करें। अंजान लिंक और APK फाइल व्हाट्सएप ग्रुप्स और अन्य परिचितों के साथ कभी शेयर न करें।व्हाट्सएप / इंस्टाग्राम / फेसबुक पर हमेशा टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्षम रखें।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस की देर रात्रि में गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ा प्रहार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1224 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 734 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है।

ये भी पढ़े- Indore News: इन कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर लगी रोक, आखिर क्या है कारण, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+