Indore News: इन कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर लगी रोक, आखिर क्या है कारण, जानिए
देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था इंदौर की अयोध्यापुरी कॉलोनी और श्री महालक्ष्मी नगर कॉलोनी के सदस्यों के भू-खंड़ों की पात्रता और अपात्रता संबंधी चल रही जांच के मद्देनजर कलेक्टर आशीष सिंह ने इन दोनों कॉलोनियों के प्लॉटों की रजिस्ट्री पर आगामी आदेश तक रोक लगाई है।
इस संबंध में उनके द्वारा जिले के वरिष्ठ जिला पंजीयक और अन्य जिला पंजीयकों तथा उप पंजीयकों को निर्देश दिए है कि जांच की प्रक्रिया के चलते आगामी आदेश तक अयोध्यापुरी कॉलोनी और श्री महालक्ष्मी नगर कॉलोनी से संबंधित भू-खंड़ों के विक्रय विलेख निष्पादित नहीं किये जाए।

उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर आशीष सिंह ने उक्त संस्था के सदस्यों के भू-खंड़ों की पात्रता और अपात्रता के निर्धारण के संबंध में जांच के लिए दल गठित किया है। जांच दल द्वारा परीक्षण की कार्यवाही जारी है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार, जोन 13 के वार्ड 74 के अंतर्गत इंद्रपुरी मुख्य सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।
जोनल अधिकारी सुनील जादौन ने बताया, इस दौरान एक ट्रक सामान जब्त किया गया। साथ ही इंद्रपुरी क्षेत्र में स्वीकृति के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को भी रोक दिया गया और संबंधित सामग्री को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी सुनील जादौन रीमुवल अधिकारी अश्विन कल्याण एवं रीमुवल टीम उपस्थित थे।
निगम द्वारा 3 ट्रक माल जप्त
इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा सपना संगीता टॉकीज रोड स्थित अग्रसेन चौराहा से टावर चौराहा तक अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई एसडीएम ओम नारायण बडकुल एवं उपायुक्त (रिमुवल) लता अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। इस अभियान में भवन अधिकारी निर्माता हिन्डोलिया, सहायक रिमुवल अधिकारी बबलु कल्याणे, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- Indore News: काम में लापरवाही बरतना अधिकारियों को पड़ा भारी, इनका कटेगा वेतन












Click it and Unblock the Notifications