Indore: 'रमेश बिधूड़ी पर हो एक्शन, वरना...', महिला कांग्रेस का BJP को सख्त अल्टीमेटम

मध्यप्रदेश में इंदौर शहर महिला कांग्रेस ने दिल्ली भाजपा पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में संत बालीनाथ मालवा मिल चौराहा पर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया के नेतृत्व में मालवा मिल स्थित संत बालीनाथ चौराहे पर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी का पुतला दहन किया गया।

Indore

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट ने इस मौके पर कहा, "प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा खड़ी रही हैं। भाजपा सांसद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी न केवल एक महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाती है, बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। इस अपमान से भाजपा की महिलाओं के प्रति संकुचित मानसिकता दर्शाती है, महिला कांग्रेस इस बयान की कड़ी निंदा करती है और भाजपा से तुरंत सांसद रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग करती है।"

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं और उन्होंने नारेबाजी कर अपने आक्रोश को व्यक्त किया। महिला कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए वह हर मंच पर संघर्ष करेगी। इस अवसर पर अन्य महिला कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थी।

ये है पूरा मामला

बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एक सभा के दौरान कहा था कि 'लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।' बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की इस टिप्पणी के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। इतना ही नहीं कांग्रेस लगातार भाजपा और रमेश बिधूड़ी पर हमलावर है।

ये भी पढ़े- Indore: समर्थकों की भीड़ देख रुक गया काफिला, CM ने देखते ही दिया खास रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+