MP में लोकसभा चुनाव की तैयारी, सोशल मीडिया पर BJP का मेड इन इंडिया Vs कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान
MP Assembly election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां अब आगामी 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है. इसी के साथ अब बीजेपी और कांग्रेस विधानसभा चुनाव के बाद साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी अभी से जमीन तैयार करते नजर आ रही हैं, जहां ट्विटर के साथ ही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दोनों ही दल अपनी-अपनी बात जनता तक पहुंचाते नजर आ रहे हैं.
वहीं अब आने वाले दिनों में भी BJP और कांग्रेस दोनों ही दल सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाते हुए लोकसभा चुनाव में अपना दम दिखाने के लिए तैयार नजर आएंगे, जिसके लिए दोनों ही दलों ने अपना खास प्लान तैयार कर लिया है.

दोनों दलों की तैयारी
BJP और कांग्रेस दोनों ही दल अब सोशल मीडिया के जरीए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं, जहां इसके लिए दोनों ही अपना-अपना माहौल तैयार करने में जुटे हैं. वहीं हाल ही में दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट पर जो ट्वीट किए हैं, वो भी इस ओर इशारा कर रहे हैं की दोनों ही दल अब चुनावी तैयारी में जुटे गए हैं. ट्विटर पर बीजेपी की ओर से किए गए ट्विट में मेड इन इंडिया का जिक्र किया गया है, तो वहीं कांग्रेस के ट्विट में मोहब्बत की दुकान का संदेश दिया गया है. बहरहाल, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे दोनों दी दलों पर जनता कितना भरोसा जता पाएगी. ये आने वाला वक्त बताएगा. बता दें की विधानसभा चुनाव के बाद यानि साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, जहां चुनाव को लेकर तैयारियों तेज हो चली हैं.
लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी
देशभर में लोकसभा के चुनाव साल 2024 में होंगे, जहां अप्रैल-मई के आसपास इन चुनावों के संपन्न होने की संभावना जताई जा रही है, वहीं इससे पहले मध्यप्रदेश समेत कुछ राज्यों में विधानसभा के चुनाव कराए जा रहे हैं, जहां फिलहाल मतदान का सिलसिला जारी है, तो वहीं आगामी दिनों 3 दिसंबर का दिन मतगणना के लिए होगा. वहीं मतगणना के बाद दोनों ही दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे.
ये भी पढ़े- Indore news: फलोदी के बाद अब इस सट्टा बाजार के भाव आए सामने, इंदौर से कौन बनेगा MLA, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications