MP news: OBC युवाओं को मिलेगा 10 से 50 हजार तक का लोन, ऐसे करें आवेदन

इंदौर जिले में पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक तथा विमुक्त, घुमंतू, अर्द्ध घुमंतू वर्ग के युवाओं को मुख्यमंत्री स्वरोजगार/उद्यम योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के लिए दस हजार रूपये से लेकर 50 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इंदौर जिले में इस वर्ष 400 से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक सुमित रघुवंशी ने बताया कि, इस योजना के अंतर्गत इच्छुक युवाओं को उद्योग, सेवा क्षेत्र एवं खुदरा व्यवसाय आदि के लिए लोन दिया जाएगा।

indore

कुछ ऐसी है योजना

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को उद्योग स्थापना के लिए एक लाख रूपये से लेकर 50 लाख रूपये तक एवं सेवा/खुदरा व्यवसाय के लिए एक लाख रूपये से लेकर 25 लाख रूपये तक का ऋण मिलेगा। इसके लिए युवा की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होना जरूरी है। साथ ही उसकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, वार्षिक आय 12 लाख रुपए से अधिक नहीं होना तथा वह बैंक से डिफाल्टर नहीं हो तथा उसने किसी अन्य स्वरोजगार योजना का लाभ नहीं लिया होना जरूरी है।

इस तरह करें आवेदन

इसी तरह स्वरोजगार योजना के अंतर्गत इच्छुक युवाओं को दस हजार रूपये से एक लाख तक का ऋण दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष, उसका साक्षर होना, आयकर दाता नहीं होना, बैंक से डिफाल्टर नहीं होना तथा अन्य स्वरोजगार का हितग्राही नहीं होना जरूरी है। इसी प्रकार विमुक्त, घुमंतू और अर्द्ध घुमंतु वर्ग के युवाओं को दस हजार रूपये से एक लाख रूपये तक का लोन उद्योग एवं सेवा व्यवसाय के लिए दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक की उम्र 18 से 55 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता का कोई बंधन नहीं, आयकर दाता नहीं होना, बैंक से डिफाल्टर नहीं होना और अन्य स्वरोजगार का हितग्राही नहीं होना जरूरी है।

युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य

जिले में इस वर्ष उद्यम योजना के अंतर्गत 55 तथा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 300 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। इसी तरह मुख्यमंत्री विमुक्त, घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 56 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक आवेदक को ऑनलाइन आवेदन samat.mponline.gov.in पर करना होगा। विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय के सेटेलाइट भवन में स्थित पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जिला कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर से जुड़े रेल प्रोजेक्ट्स पकड़ेंगे रफ्तार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+