IND vs ENG: जो रूट ने ने बनाए 99 रन, इंग्लैंड ने जीत के साथ सीरीज में की बराबरी

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों में जिम्मेदारी समझने की कमी दिखाई दी। कप्तान शुभमन गिल से लेकर रोहित शर्मा तक कई खिलाड़ी फ्लॉप हो गए।

शुभमन गिल अच्छी शुरुआत करने के बाद 30 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए। उधर रोहित शर्मा के ऊपर बाहर होने का डर दिख रहा है। वह 10 गेंदों तक अपना खाता तक नहीं खोल पाए। सेट होने के बाद वह 26 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

ind vs eng

विराट कोहली ने अपना दमखम दिखाते हुए इंग्लिश गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने का पूरा प्रयास किया और एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अच्छी लय में दिखाई दे रहे विराट कोहली 66 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। ईशान किशन का हाल बुरा रहा, वह 1 रन बनाए पाए।

पिछले मैच में अर्धशतक जमाने वाले वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल दोनों क्रमशः 2 और 1 रन बनाए पाए। उन सबके बीच उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना पाँव टिका दिया और बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। उन्होंने टीम को 200 पार पहुंचा दिया। इस बीच श्रेयस अय्यर भी 66 रन बनाकर आउट हो गए, अंत में बुमराह ने साकिब महमूद को आड़े हाथों लेते हुए एक ही ओवर में 3 चौके और 1 छक्के से 18 रन ठोक डाले। 44 ओवर में भारतीय टीम 233 पर आउट हो गई, आर्चर और एटकिंसन ने3-3 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली गेंद पर बुमराह ने बेन डकेट को आउट कर वापस भेज दिया। इसके बाद जैकब बेथल को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट कर दिया। कप्तान हैरी ब्रूक अच्छे टच में थे लेकिन वह भी 16 रन बना आउट हो गए।

जो रूट एक छोर पर जमकर खड़े हो गए। दूसरे छोर से सैम करन 26 और बटलर 17 रन बना चलते बने। रूट और जैक्स ने छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। जैक्स 30 रन बनाकर चले गए। रूट फिफ्टी के बाद अपने शतक के करीब पहुँच गए। दुर्भाग्य से वह 99 पर नाबाद रह गए, एटकिंसन ने चौका जड़कर इंग्लैंड को 6 विकेट पर 235 रन तक पहुंचाते हुए जीत दिला दी। सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है और अंतिम मैच लॉर्ड्स में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+