IND vs ENG: पक्षी को लगा श्रेयस अय्यर का जोरदार शॉट, घायल बर्ड के लिए रोक दिया मैच, वीडियो हुआ वायरल
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ एकदिवसीय मुकाबले के दौरान एक अजीबिगारीब घटना देखने को मिली। टीम इंडिया की बैटिंग के दौरान मैदान पर बैटिंग कर रहे श्रेयस अय्यर के बल्ले से लगा शॉट एक पक्षी से जाकर टकरा गया और मैच रुक गया।
श्रेयस अय्यर की ड्राइव जोरदार थी और पक्षी मैदान पर था। हालांकि किसी को पता नहीं था कि ऐसा होने वाला है। यह अचानक हुआ था। साकिब महमूद की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने शॉट जड़ा था, जो बाउंड्री की तरफ जाते हुए पक्षी को जाकर लग गया।

श्रेयस अय्यर के शॉट से घायल हुआ पक्षी
श्रेयस अय्यर ने कवर ड्राइव खेली थी। पक्षी से लगने के बाद गेंद बाउंड्री की तरफ गई, जहां उसको बेन डकेट ने फील्ड कर लिया। इसके बाद वह घायल पक्षी को उठाकर ले गए। फिर जैकब बेथल ने उसे ग्राउंड स्टाफ के हाथों में सौंप दिया गया। उसका इलाज करने के लिए बाहर लेकर जाया गया। बेथल ने जब यह काम किया, तो स्टेडियम में दर्शकों ने तालियां बजाई।
जब तक पक्षी को बाहर भेजा गया, तब तक गेम रुका रहा। श्रेयस अय्यर भी यह देखकर दुखी थे क्योंकि उनका कोई इरादा नहीं था कि वह गेंद उस पक्षी को मारे। सीमा रेखा की तरफ किसी का ध्यान भी नहीं था। आम तौर पर मैदानों पर पक्षी रहते ही हैं। इंग्लैंड में ऐसा ज्यादा ही होता है।
Moment of the day 💫
Ball hit by shreyas iyer had hit the bird , Jacob bethel himself took the injured bird to groundstaff ❤️🩹 pic.twitter.com/KLPbHKuv0n
— Shashank (@Shashankmsdian) July 16, 2026
भारतीय टीम हो गई ऑल आउट
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते टीम इंडिया की बैटिंग एकदम खराब रही। शुभमन गिल से लेकर रोहित शर्मा तक हर कोई फ्लॉप रहा। ईशान किशन को केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया था लेकिन इसका कोई फायदा देखने को नहीं मिला।
विराट कोहली ने 65 और श्रेयस अय्यर ने 66 रनों की पारी खेली। अन्य सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे और टीम इंडिया महज 233 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। भारतीय टीम पूरे 50 ओवर तक नहीं खेल पाई। आर्चर और एटकिंसन ने इंग्लैंड के लिए अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए।


Click it and Unblock the Notifications
