IND vs ENG: क्या थी वो गलती जिसकी गुरनूर बराड़ को मिली सजा, ICC ने सुना दिया फरमान
IND vs ENG: भारतीय टीम के साथ तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ इंग्लैंड दौरे पर हैं। पहले एकदिवसीय मैच में अपनी तर्ज रफ्तार वाली गेंदों से उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करने का काम किया था। वह अपनी गति और लंबाई की वजह से जाने जाते हैं। इस बीच आईसीसी ने उनको सजा सुनाई है।
आईसीसी ने बराड़ को एजबेस्टन एकदिवसीय मैच के दौरान कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए डीमेरिट पॉइंट दे दिया है। हालांकि मैच फीस जैसी कोई सजा नहीं मिली है। अब बड़ा सवाल यह है कि बराड़ ने ऐसा कौन सा अपराध कर दिया था।

किस गलती के लिए मिली सजा
बराड़ को आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.9 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई है। यह धारा अनुचित तरीके से प्लेयर के करीब या उसकी तरफ गेंद फेंकने को लेकर है। एजबेस्टन एकदिवसीय मुकाबले के दौरान ऐसी घटना देखने को मिली थी।
इंग्लैंड की बैटिंग के दौरान की घटना
दरअसल बराड़ ने उत्साह में ऐसा कर दिया था। इंग्लैंड की टीम जब बैटिंग कर रही थी, तो आठवें ओवर के दौरान बराड़ ने गेंद उठाई और थ्रो कर दी। यह खतरनाक तरीके से बल्लेबाज के करीब आई थी। इसके बाद आईसीसी ने मामले को देखते हुए एक्शन लेने का फैसला लिया और भारतीय खिलाड़ी को डीमेरिट पॉइंट देने के अलावा फटकार भी लगाई।
किन अंपायरों ने लगाए चार्ज
अंपायरों ने बराड़ के ऊपर चार्ज लगाए थे। इनमें मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना, माइक बर्न्स शामिल थे। थर्ड अंपायर सैम नोगासकी और चौथे अंपायर रसेल वॉरेन भी चार्ज लगाने में शामिल थे। मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने सजा सुनाई और भारतीय तेज गेंदबाज ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इस वजह से कोई औपचारिक सुनवाई की जरूरत अब नहीं होगी।
टीम इंडिया की धाकड़ जीत
एजबेस्टन एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजों की हेकड़ी निकाल दी थी। टीम इंडिया ने मुकाबला जीतकर सीरीज में लीड हासिल कर ली।भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 80 रनों की पारी खेली। वह पांव में चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।













Click it and Unblock the Notifications