NEET UG 2026 का रिजल्‍ट हुआ जारी, 11.21 लाख छात्र हुए क्‍वालिफाई, कहां चेक करें परिणाम?

NEET UG 2026 Result: NEET UG 2026 का री टेस्‍ट रिजल्‍ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 जुलाई (गुरूवार) को जारी कर दिया गया है। याद रहे इस वर्ष की NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक होने की वजह से पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद 21 जून को NEET UG 2026 की री-नीट परीक्षा आयोजित करवाई गई। जिसमें 20 लाख से अधिक अभ्‍यर्थी शामिल हुए थे।

11.21 लाख कैंडिडेट ने क्‍वालिफाई की परीक्षा

भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 केंद्रो पर संप‍न्‍न हुई री-नीट परीक्षा में 11.21 लाख कैंडिडेट क्‍वालिफाई हुए हैं। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई जिसमें क्वालिफ़ाई करने वाले उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं।

NEET UG 2026 Result

neet.nta.nic.in वेबसाइट पर चेक करें रिजल्‍ट

neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट अपना रिजर्ट चेक कर सकते हैं। NEET UG 2026 परीक्षा का परिणाम समय पर जारी हो गया है इसलिए अब देश भर के मेडिकल कॉलेजों, मेडिकल विवि में ए‍डमीशन के लिए काउंसलिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, आयुष और संबंधित प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए 11 लाख से अधिक उम्मीदवार क्वालिफ़ाई हुए हैं।

पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बंसल ने किया टॉप

इस परीक्षा में हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्ता ने टॉप किया है। दोनों टापर्स ने 720 में से 715 नंबर स्‍टोर हासिल किया है। देश भर के कॉलेजों में एडमीशन के लिए आयोजित परीक्षा में सबसे अच्‍छे नंबर स्‍कोर करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच में हैं। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 138 कैंडिडेट्स ने 720 में से 690 नंबर स्‍कोर किया है। खास बात ये है कि इनमें से 93 फीसदी छात्र-छात्राओं ने पहली बार नीट परीक्षा दी थी।


टॉप 17 रैंकर्स किन आठ राज्यों से हैं?

टॉप रैंक हासिल करने वाले 138 उम्मीदवार देश भर के 66 शहरों से हैं। 705 से ज़्यादा अंक पाने वाले टॉप 17 रैंकर्स आठ राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना से हैं।

उत्‍तर प्रदेश के सर्वाधिक 1.7 लाख छात्र उत्‍तीर्ण हुए

सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उम्‍मीदवार उत्‍तीर्ण हुए है। जिसमें उत्‍तर प्रदेश के सर्वाधिक 1.7 लाख छात्र उत्‍तीर्ण हुए हैं। लक्षद्वीप में 43 उम्‍मीदवर उत्‍तीर्ण हुए हैं। जिसमें टॉपर्स में जिग्मेट यांगचन लामो (लद्दाख, 530 अंक), ध्रुव त्रिपाठी (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 606 अंक) और फहमीदा अनीस (लक्षद्वीप, 573 अंक) शामिल हैं, और इनमें सभी पूर्वोत्तर राज्य भी शामिल हैं। 17 राज्य टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए, 26 ने 690 से ज्‍यादा अंक हा‍सिल किए हैं।

NEET टॉपर आर्यन गुप्ता कौन? अपने की मौत के बाद डॉक्‍टर बनने का लिया संकल्‍प, इस खास स्ट्रैटजी ने बनाया टॉपर
NEET टॉपर आर्यन गुप्ता कौन? अपने की मौत के बाद डॉक्‍टर बनने का लिया संकल्‍प, इस खास स्ट्रैटजी ने बनाया टॉपर
NEET UG 2026: पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने किया टॉप, देखें 10 Toppers List
NEET UG 2026: पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने किया टॉप, देखें 10 Toppers List
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+