IND vs ENG: विराट कोहली ने छोड़ा राहुल द्रविड़ को पीछे, इंग्लैंड में बनाया गजब का रिकॉर्ड

IND vs ENG: विराट कोहली ने कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बैटिंग से धांसू रिकॉर्ड बना दिया है। राहुल द्रविड़ के कीर्तिमान को पीछे छोड़ते हुए कोहली ने इतिहास रचने का काम किया है। इसके अलावा उन्होंने महान विव रिचर्ड्स के एक शानदार रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

इंग्लैंड में भारत की तरफ से सभी फ़ॉर्मेट में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम था। जिसे तोड़कर अब कोहली रनों के बादशाह बन गए हैं। अपनी 65 रनों की पारी के दौरान विराट कोहली ने यह ऐतिहासिक कीर्तिमान हासिल कर लिया।

IND vs ENG

द्रविड़ से आगे निकल गए विराट कोहली

राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड में 2645 रनों का आंकड़ा हासिल किया था। कोहली अब उनसे आगे निकल गए हैं। कोहली के नाम 2646 रन हो गए हैं। खास बात यह है कि महान सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। तेंदुलकर ने इंग्लैंड में 2626 रन बनाए थे। द्रविड़ और कोहली दोनों उनसे ऊपर हैं। 2317 रनों के साथ रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

विव रिचर्ड्स की कर ली बराबरी

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में कोहली ने 14वाँ 50+ स्कोर कर दिया। इस मामले में उन्होंने विव रिचर्ड्स की बराबरी कर ली। कुमार संगकारा अभी विराट कोहली से एक कदम आगे हैं। संगकारा ने इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा कुल 15 बार किया था। हालांकि कोहली के पास उनसे आगे जाने का पूरा मौका है।

इंग्लैंड में ऐसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड

इंग्लैंड में खेलते हुए विराट कोहली ने 17 टेस्ट मैचों में 1096 रन बनाए हैं। इसके अलावा एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 35 मैचों में 1378 रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट के 7 मैचों में कोहली के नाम 192 रन हैं। इस तरह उन्होंने हर प्रारूप में जलवा बिखेरा है।

कार्डिफ एकदिवसीय मैच में कोहली ने तेज बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने का पूरा प्रयास किया। वह 66 गेंदों में 65 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। विराट कोहली के बल्ले से 8 शानदार चौके आए। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी शानदार बैटिंग की और 66 रनों का योगदान दिया।

IND vs ENG: पक्षी को लगा श्रेयस अय्यर का जोरदार शॉट, घायल बर्ड के लिए रोक दिया मैच, वीडियो हुआ वायरल
IND vs ENG: पक्षी को लगा श्रेयस अय्यर का जोरदार शॉट, घायल बर्ड के लिए रोक दिया मैच, वीडियो हुआ वायरल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+